ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: कल वोटिंग, मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: कल वोटिंग, मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना

By @dmin
Published: January 19, 2022
Share
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: कल वोटिंग, मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: कल वोटिंग, मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत आम एवं उपचुनाव के लिए 20 जनवरी को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष मतदान की तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को मतदान दलों को जिला मुख्यालय से केंद्रों के लिए रवाना किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। केंद्रों में पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करते हुए चुनाव कराया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत आम एवं उपचुनाव में नाम वापसी के बाद 3 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 12, जनपद सदस्यों के लिए 88, सरपंच के लिए 455 और पंच के लिए 733 उम्मीदवार मैदान में है। छत्तीसगढ़ के 330 पंच, 152 सरपंच, 27 जनपद सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्यों के लिए 20 जनवरी को सुबह 7 से तीन बजे तक मतदान होगा। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। इसमें नोटा का ऑप्शन नहीं है। चुनाव के बाद मतगणना भी कराई जाएगी। इसके बाद 22 जनवरी को जनपद और ग्राम पंचायत निर्वाचित सदस्यों की घोषणा होगी और 24 जनवरी को जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा जिला मुख्यालय में की जायेगी।

कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा कि कोविड-19 से सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराना आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी जिलों के कलेक्टरों को पंचायत चुनाव के दौरान कोविड-19 से बचाव के निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान में संक्रमण तेजी से बढ़ा रहा है, इसलिए अतिरिक्त उपाय करना व सावधानी बरतना भी जरूरी है। बता दें कि प्रदेश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 32 हजार के करीब है।

छत्तीसगढ़ में हो गई 80.55 लाख टन धान की खरीदी, 19.33 लाख किसानों ने बेचा अपना धान
बिरयानी की दावत के बाद गाड़ी धक्का देने को लेकर हुआ विवाद, 6 दोस्तों ने मिलकर एक की कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ली समीक्षा बैठक, हितग्राहियों से भी मिले
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से की भेंट
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की फिर एक ग्रामीण की हत्या, अगवाकर मार डाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत घर के अंदर महिला और उसके 4 बच्चों के शव मिले, इलाके में मचा हड़कंप
Next Article कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकडऩे के लिए घेराबंदी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?