रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को प्रदेश में 3963 नए केस मिले हैं, जिसमें रायपुर में सबसे ज्यादा 1,215 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना से प्रदेश में 7 लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32,792 पहुंच गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इन जिलों में नाइट कफ्र्यू का भी असर नहीं दिख रहा है। प्रदेश के सभी जिले में मरीज मिल रहे हैं। पिछले दो तुलना में रविवार को प्रदेश में कम मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को प्रदेश में 3,963 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 1,215 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दुर्ग में 511, कोरबा में 328, बिलासपुर में 301, राजनांदगांव में 200, जशपुर 173, जांजगीर-चांपा में 166, सरगुजा में 137 नए केस मिले हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 10 से 100 के बीच मरीज मिले हैं। प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 32,792 हो गई है।

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 12.17 पहुंची
रविवार को 32 हजार 563 सैंपलों की जांच की गई। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 12.17त्न पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से रायपुर में 2, दुर्ग, धमतरी, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर व कांकेर में 1-1 की मौत हुई है। हॉस्पिटल से 98 लोग डिस्चार्ज हुए तो वहीं 3,205 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
