ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल

By @dmin
Published: January 13, 2022
Share
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल
SHARE

बीरगांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे, सड़क, बिजली, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की होगी बेहतर व्यवस्था: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री बीरगांव नगर निगम महापौर और सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष उपस्थिति में आज बीरगांव नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर नंदलाल देवांगन और सभापति कृपाराम निषाद ने कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति सहित सभी पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 जनवरी का दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती का दिन है। उन्होंने रायपुर में लगभग 2 वर्ष का बहुमूल्य समय व्यतीत किया। ऐसे महापुरुष की जयंती अवसर पर कार्यभार ग्रहण का यह समारोह अपने-आप में विशिष्ट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए राज्य के अधिकांश नगरीय निकायों में विजय श्री दिलायी है। शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। बीरगांव ऐसा क्षेत्र है, जहां देश के सभी राज्यों के लोग रहते हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र के रहवासियों को आवासीय पट्टा देने का कार्य सबसे पहले किया जा रहा है। बीरगांव नगर पालिक क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने कारगार कदम उठाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। सड़क, बिजली, सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सभी घरों में की जा रही है। इसी तरह लोगों की स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल और पर्यावरण के साथ-साथ बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर आवास और पर्यावरण, वन, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, विधायक रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर पंकज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

सतत विकास के लक्ष्य को पाने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ मॉडल कारगर: अमरजीत भगत
CG Crime : अंतरजिला मोटरसाइकिल गिरोह पकड़ाया, 9 लाख रुपए के 24 मोटर साइकिल बरामद
राज्यपाल ने कोंडागांव में ली समीक्षा बैठक, बोले- बस्तर में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास
छत्तीसगढ़ की सम्मानित विभूतियों ने भी लिया रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के मैच का आनंद
वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनांचल के निवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, रैली कोसा के समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय वनांचल के निवासियों को मिली एक और महत्वपूर्ण सौगात, रैली कोसा के समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय
Next Article मास्क अभियान: मास्क नहीं लगाने वाले 20 लोगों पर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना मास्क अभियान: मास्क नहीं लगाने वाले 20 लोगों पर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?