ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं चाहिए ऐसा सीएम, पूर्व सांसद ने कहा-विपक्ष से ज्यादा खुद से लड़ रही कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नहीं चाहिए ऐसा सीएम, पूर्व सांसद ने कहा-विपक्ष से ज्यादा खुद से लड़ रही कांग्रेस

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
राज्यसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों से बढ़ी स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी
राज्यसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों से बढ़ी स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विपक्षी दलों से लड़ रही है या फिर आपस में ही संघर्ष चल रहा है? पार्टी नेताओं के रवैये से यह सवाल उठता है। कांग्रेस के पूर्व सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से प्रदेश के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला है। मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ‘पंजाब को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो राज्य की चुनौतियों का समाधान कर सके। कठिन निर्णय लेने की क्षमता हो।Ó इसके आगे तिवारी ने लिखा, ‘पंजाब को गंभीर लोगों की जरूरत है, जिसकी राजनीति सोशल इंजीनियरिंग न हो। मनोरंजन और मुफ्त की चीजें बांटने पर ही ध्यान न हो।Ó

मनीष तिवारी ने अपने ट्वीट में एक खबर का लिंक भी शेयर किया है, जिसके मुताबिक सीएम चन्नी ने इशारा किया है कि वह लोकप्रिय हैं और हाईकमान को सीएम कैंडिडेट घोषित करना चाहिए। आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी के इस ट्वीट ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में चल रही कलह को उजागर कर दिया है। इससे पहले भी वह कई बार पार्टी से इतर अपनी राय रखते रहे हैं। अब उनकी इस टिप्पणी ने एक बार फिर से राज्य में सीएम के चेहरे को लेकर कलह को सामने रखा है। बता दें कि कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर कलह मची हुई है।

वहीं हाईकमान इस रार से निपटने के लिए फिलहाल सीएम के चेहरे को घोषित न करने को ही सही मान रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कई बार कह चुके हैं कि राज्य में हाईकमान को सीएम घोषित करना चाहिए। उन्होंने तो तंज कसते हुए यह भी कहा था कि बिना दूल्हे के बारात कैसी? यही नहीं मंगलवार को तो उन्होंने यह भी कह दिया था कि पंजाब का सीएम हाईकमान तय नहीं करेगा बल्कि राज्य की जनता फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि विधायक भी जनता ही चुनती है और वही सीएम का भी फैसला लेती है। साफ है कि कांग्रेस में सीएम पद को लेकर आंतरिक संघर्ष छिड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने सीएम फेस के बारे में अगले सप्ताह जानकारी देगी। खुद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अगले सप्ताह अपनी पार्टी के सीएम फेस का ऐलान करेंगे। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम फेस का ऐलान करने से उसे बढ़त मिलेगी, जबकि इससे कांग्रेस बैकफुट पर जा सकती है।

महिलाओं में हुनर की कमी नहीं, साबित किया है कोरिया की दीपा साहू ने, ब्यूटी पार्लर व रेडीमेड कपड़े के व्यवसाय से मिली सफलता
ODI WC: PCB चीफ की शर्त, कहा- BCCI चैंपियंस ट्रॉफी में PAK आने की गारंटी दे तो हम विश्व कप में भारत जाएंगे
पंजाब में हमले की बड़ी साजिश नाकाम, तरनतारन में पकड़े गए तीन आतंकवादी
भारत कोविड-19 के 4 वैक्सीन पर कर रहा काम, अक्टूबर तक मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Border-Gavaskar Trophy : ड्रा पर पर खत्म हुआ तीसरा टेस्ट, बारिश के कारण पांचवे दिन का खेल रद्द… आस्ट्रेलिया ने दिया था 275 का टारगेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑस्कर: अवॉर्ड शो को मिला एक नया होस्ट, तीन साल से सेलिब्रिटी कर रहे थे होस्ट…
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया सीएम हाउस में हुई बजट की तैयारियों की समीक्षा बैठक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?