ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी
Ravindra-Chaubey
SHARE

रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में जारी है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन 2021 में 10 जनवरी की स्थिति में बीज के 64 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 16 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी सीजन 2021 में बीज के अब तक 928 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं, अब तक विभाग को प्राप्त 919 सैम्पलों की जांच में से 64 सैम्पल अमानक पाए गए हैं, 9 सैम्पल की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। इसी तरह रासायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 418 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं, जिसमें से 379 नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 363 नमूने मानक स्तर के तथा 16 अमानक पाए गए हैं। शेष 33 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह कीटनाशक औषधियों के 8 नमूने लिए गए है, जिसमें से 6 नमूने की रिपोर्ट मानक पायी गई है। शेष 2 नमूनों में से एक नमूना निरस्त कर दिया गया है, जबकि एक नमूने की गुणवत्ता रिपोर्ट प्राप्त होना बाकी है।

Bhilai Breaking : फैक्ट्री में लोहे की प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेचा, तीन नाबालिग सहित खरीदार भी हुआ गिरफ्तार
बड़ी खबर: अब बैंक भी लॉकडाउन के दायरे में… कल से 14 अप्रेल तक बंद रहेंगे सभी बैंक…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश
लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं
पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सीएम साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति
पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना, कहा- रीवा ने रचा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड अस्पतालों में तैयारी पूरी, मास्क पर अब और सख्ती-आयुक्त प्रकाश सर्वे
Next Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?