ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सैम बहादुर से लेकर इक्कीस तक, 2022 में रिलीज होंगी सेना पर आधारित 6 फिल्में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सैम बहादुर से लेकर इक्कीस तक, 2022 में रिलीज होंगी सेना पर आधारित 6 फिल्में

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
SHARE

2021 में देशभक्ति पर कई फिल्में बनी। देशभक्ति से ओत-प्रोत इन फिल्मों से हमें देश और देश की आजादी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। लेकिन अब बॉलीवुड हमें सेना के वीर जवानों की कहानी सुनने के लिए तैयार है। इस साल 6 ऐसी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें आपको डिफेंस फोर्सेज के बारे में बताया जाएगा।

अटैक:- अटैक एक आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। जयंतीलाल गडा, जॉन अब्राहम और अजय कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह के साथ जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पहला आधिकारिक टीजऱ रीलिज किया गया था। इसमें जॉन अब्राहम एक रेंजर अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो एक धमाके के साथ शुरू होता है, जहां हमें रकुल प्रीत और जैकलीन फर्नांडीज की एक झलक देखने को मिलती है। इसे देखकर लगता है कि जैकलीन एक एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही हैं। वहीं जॉन ने इस बंधक स्थिति से निपटने के लिए लड़ रहे हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक यह फिल्म 28 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली है। हालांकि कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के चलते रिलीज टल सकती है।

मेजर:-‘मेजर एक आगामी एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है, जिसमें शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी बताई गई है। इस फिल्म को तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया और बाद में मलयालम में डब किया गया। फिल्म में तेलुगु अभिनेता अदिवी सेष ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ-साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाशराज और रेवती भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

सैम बहादुर:-फिल्म ‘सैम बहादुरÓ सबसे महान युद्ध नायकों में से एक, बहादुर सैम मानेकशॉ के जीवन और समय पर आधारित है, जिन्होंने 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में कार्य किया था, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश मुक्ति युद्ध लड़ा था। इस फिल्म में, विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि सना शेख देश की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, सैम बहादुर में सान्या मल्होत्रा भी मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू के रोल में दिखाई देंगी।

तेजस:- तेजस एक साहसी और उग्र फाइटर पायलट की कहानी है। यह फिल्म भारतीय वायु सेना के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जिसके अंतर्गत 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल किया गया था। यह फिल्म दर्शकों को भारतीय वायुसेना के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण लड़ाकू अभियानों से भी रूबरू कराएगी। दिसंबर 2021 में मेकर्स ने अनाउंस किया था कि ‘तेजस को 22 अक्तूबर, 2022 को रिलीज किया जाएगा, हालांकि कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग में देरी हो सकती है।

गोरखा:- अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म गोरखा की घोषणा की थी। यह फिल्म भारतीय सेना की प्रतिष्ठित गोरखा रेजिमेंट के युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित है। संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित और आनंद एल राय व हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म में अभिनेता मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इक्कीस:- इक्किस को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान प्रोड्यूस करेंगे। यह सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है। इक्कीस वर्षीय लेफ्टिनेंट ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भयंकर और अथक हमलों का सामना करने के लिए अत्यधिक बहादुरी दिखाई थी। उन्हें इस साहस और वीरता के लिए भारत के सबसे प्रतिष्ठित और उच्चतम स्तर के सैन्य पदक परम वीर चक्र, मरणोपरांत से सम्मानित किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन पिछले दो सालों से फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। वो एक्शन सीक्वेंसेज़ से लेकर अपनी बॉडी लैंग्वेज पर भी काम कर रहे हैं।

कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने को तैयार
सीएम भूपेश की पहल रंग लाई: प्राकृतिक पेंट से सजाना है अपना घर, तो ऐसे करें संपर्क
रेलवे स्टेशन पहुंचे कलेक्टर भुरे: यात्रियों की हो रही जांच की मानिटरिंग की…. चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हास्पिटल का भी किया निरीक्षण
बलौदाबाजार में बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु,वन विभाग द्वारा की गई तत्काल सहायता
छत्तीसगढ़ लगातार बढ़ रहे आंकड़े: पिछले 24 घंटों 2564 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि…. 1146 मरीज डिस्चार्ज…. 13 मरीजों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: एक छात्रा की मौत, 6 घायल, परीक्षा देने जा रहे थे सभी छात्र, मोड़ में पलटी स्कॉर्पियो
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 86 # 09 january 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?