ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने कहा-हाथी अभयारण्य के दायरे में आने वाली कोयला खदानों में उत्खनन नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने कहा-हाथी अभयारण्य के दायरे में आने वाली कोयला खदानों में उत्खनन नहीं

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल
गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के उत्तरी क्षेत्र में लेमरू हाथी अभयारण्य के दायरे में आने वाली 39 कोयला खदानों में उत्खनन नहीं किया जाएगा। बघेल ने शनिवार को रायपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को सूचित किया है कि इन कोयला खदानों की नीलामी पर विचार नहीं किया जा सकता।

केंद्रीय मंत्री को दे दी गई है जानकारी
लेमरू हाथी अभयारण्य में कोयला खदानों की नीलामी पर विचार नहीं करने के फैसले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लेमरू हाथी कॉरिडोर की सीमा में 39 कोयला खदानें आ गई हैं। इसलिए वहां उत्खनन करने का सवाल ही नहीं उठता। बघेल ने कहा कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में भी इसकी जानकारी दे दी गई है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक के दौरान बघेल ने कहा था कि गिधमुरी-पतुरिया कोयला खदान और मदनपुर दक्षिण कोयला खदान, लेमरू हाथी अभयारण्य के अंतर्गत आने के कारण इन खदानों की नीलामी और उत्खनन पर विचार नहीं किया जा सकेगा।

2019 में हुआ था फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2019 को मंत्रिमंडल की बैठक? में 1995.48 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लेमरू हाथी रिजर्व गठित करने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार का मानना है कि राज्य के उत्तर क्षेत्र में हाथियों का स्थायी ठिकाना बन जाने से उनकी अन्य स्थानों पर आवाजाही तथा इससे होने वाले जान-माल के नुकसान पर अंकुश लगेगा। इधर मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और साथ ही सवाल किया कि राज्य सरकार उसी इलाके में जैव विवि?धता संपन्न हसदेव क्षेत्र में स्थित कोयला खदान पर चुप क्यों है। शुक्ला ने बातचीत के दौरान कहा कि हम हाथी अभयारण्य क्षेत्र में कोयला खनन की अनुमति नहीं देने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन सरगुजा जिले में परसा और केंते एक्सटेंशन खदान पर सरकार चुप क्यों है, जहां आदिवासी खनन का विरोध कर रहे हैं।

लोकवाणी: युवाओं ने अपनी रूचि और प्रतिभा के बल पर खोला संभावनाओं का नया आकाश: मुख्यमंत्री बघेल
प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार
गुजरात ने रोमांचक मैच में लखनऊ को हराया, मोहित शर्मा ने पलट दी बाजी
Kharun Bridge Repairing: रायपुर जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग का करे प्रयोग, इस दिन से शुरू हो रही खारून ब्रिज में मरम्मत का कार्य
बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात की मौत और 51 से ज्यादा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 86 # 09 january 2022
Next Article नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?