ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भगवा गमछा पहन हिजाब के विरोध में उतरे छात्र, सरकारी डिग्री कॉलेज का मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भगवा गमछा पहन हिजाब के विरोध में उतरे छात्र, सरकारी डिग्री कॉलेज का मामला

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
भगवा गमछा पहन हिजाब के विरोध में उतरे छात्र, सरकारी डिग्री कॉलेज का मामला
भगवा गमछा पहन हिजाब के विरोध में उतरे छात्र, सरकारी डिग्री कॉलेज का मामला
SHARE

चिकमंगलूर (एजेंसी)। कर्नाटक के कोप्पा स्थित एक सरकारी डिग्री कॉलेज प्रबंधन को एक अजीब सी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मुस्लिम महिलाओं के कॉलेज में हिजाब पहनकर आने के विरोध में छात्रों का एक समूह भगवा स्कार्फ पहनकर कॉलेज आने लगा है। विवाद बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों को आगामी 10 जनवरी तक अपनी मर्जी से ड्रेस पहनकर आने की अनुमति दी है।

कर्नाटक के कोप्पा स्थित बालागडी में सरकारी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अनंत मूर्ति ने पीटीआई को बताया कि हम आगामी 10 जनवरी को अभिभावकों और शिक्षकों की मीटिंग बुला रहे हैं, जिसमें ड्रेस कोड को लेकर सभी से सहमति ली जाएगी। उन्होंने कहा फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं को अपनी मर्जी से हिजाब और भगवा रंग के कपड़े पहनने की अनुमति दी गई है।

कॉलेज के प्राचार्य अनंत मूर्ति ने कहा कि तीन साल पहले इसी तरह की बैठक में निर्णय लिया गया था और अब तक सभी ने इसका पालन किया है। सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा था लेकिन बीते रोज अचानक कुछ छात्र स्कार्फ पहनकर कक्षा में आ गए। वे कुछ छात्राओं के ड्रेस कोड पर आपत्ति जता रहे थे। बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र विनय कोप्पा ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनकर कॉलेज आ रही थीं।

छात्र का तर्क है कि तीन साल पहले कॉलेज में इसी तरह का विवाद खड़ा हुआ था और यह तय किया गया था कि कोई भी हिजाब पहनकर कॉलेज में नहीं आना चाहिए, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनकर कॉलेज आ रही हैं। इसलिए, हमने कॉलेज में भगवा स्कार्फ पहनकर आने का निर्णय लिया है।

छात्र ने यह भी दावा किया कि उनके अनुरोध पर कॉलेज प्रशासन ने कई बार मुस्लिम महिलाओं को परिसर में हिजाब नहीं पहनने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं माने। छात्र ने चेतावनी दी है कि अगर इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो वे आने वाले दिनों में वे आंदोलन तेज करेंगे।

Big News : नागपुर से पुणे जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी; आग की लपटों में घिर 26 लोगों की मौत
जांजगीर चांपा में बिल्डर के घर लाखों की चोरी, अमरकंटक घूमने गया था परिवार इधर चोरों ने कर दिया कांड
गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गईं ये फिल्में, जानें पहले नंबर पर रही कोनसी फिल्म…
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का फैसला, सबको मुफ्त मिलेगा कोरोना टीका
डिजिटल अरेस्ट पर लगाम लगाने केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया एक्शन प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने टाली समाज सुधार यात्रा दो डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने टाली समाज सुधार यात्रा
Next Article छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 12 नए मामले, कोई मौत नहीं, लगीं चार करोड़ वैक्सीन खुराक प्रदेश में मिले कोरोना के 1059 नए मामले, तीन की मौत, रात्रि कर्फ्यू लागू

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?