ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फोर्स की सख्ती से रूकी दवा की सप्लाई चेन, 40 नक्सलियों की इलाज के अभाव में हुई मौत: अशोक जुनेजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

फोर्स की सख्ती से रूकी दवा की सप्लाई चेन, 40 नक्सलियों की इलाज के अभाव में हुई मौत: अशोक जुनेजा

By @dmin
Published: January 5, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस नए साल में नक्सलियों का शहरी नेटवर्क तोडऩे व सप्लाई चेन रोकने और सख्ती की तैयारी में है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन के दौरान कांकेर में सड़क ठेकेदार के प्लांट में मिले दस्तावेजों के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगने के बाद नए सिरे से रणनीति बनाई गई है। पूर्व में बरती गई चौकसी का असर यह रहा कि नक्सलियों तक दवा और रसद नहीं पहुंच पाई।

Contents
  • जड़ी-बूटी करना पड़ रहा इलाज
  • आत्मसमर्पण करने पर दवा और पुनर्वास का इंतजाम

इससे उनके बीच खलबली मची हुई है। डीजीपी अशोक जुनेजा ने दावा किया है कि दवा की सप्लाई चेन टूटने से करीब 40 नक्सलियों की इलाज के अभाव में मौत हुई है। इनमें दर्जनभर तो कमांडर स्तर के हैं। नई रणनीति उनके लिए और मुसीबत खड़ी करेगी।

डीजीपी जुनेजा के मुताबिक घने जंगलों में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सभी छह डिवीजनों में बड़े नक्सली नेताओं समेत दर्जनों नक्सली कोरोना की चपेट में आए थे। इसकी पुष्टि नक्सलियों के उस पत्र से भी होती है, जो आपरेशन के दौरान मिला है। सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में सक्रिय नक्सलियों पर आंध्र प्रदेश से आए कोरोना वैरिएंट का असर हुआ है। टेकलगुड़ा मुठभेड़ की साजिश रचने वाली सेंट्रल कमेटी की सदस्य 25 लाख की इनामी सुजाता की मौत कोरोना से ही हुई।

डीजीपी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच मई 2021 में बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार इलाके में नक्सली कैंप में गोंडी भाषा में एक पत्र मिला था। इसमें दवा के अभाव में कोरोना से सात नक्सलियों की मौत होने की जानकारी सामने आई थी। पत्र में यह भी लिखा था कि डिवीजनल कमेटी (डीवीसी) स्तर के नक्सली कमांडर नीचे के कैडर को कोरोना की सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।

जड़ी-बूटी करना पड़ रहा इलाज

जुनेजा ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बताया कि कई जगह दवा नहीं मिलने से नक्सलियों को जड़ी-बूटी से इलाज कराना पड़ रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया है कि कई बीमार सदस्य घर जाने का बहाना बनाकर कैडर छोड़कर भाग गए। दक्षिण बस्तर, दरभा व पश्चिम बस्तर डिवीजन के कई साथी अभी भी बीमारी से लड़ रहे हैं। मंगू दादा के पैर में तकलीफ थी, जिसका जड़ी-बूटी से इलाज किया गया। दक्षिण बस्तर के रूपी, दरभा डिवीजन के सीएनएम कमांडर हुंगा, बटालियन के देवे, गंगा, सुदरू, मुन्न्ी व रीना की मौत हो गई है। डीवीसी राजेश दादा, सुरेश व मनोज की हालत गंभीर थी।

आत्मसमर्पण करने पर दवा और पुनर्वास का इंतजाम

डीजीपी अशोक जुनेजा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों के लिए न सिर्फ दवा का इंतजाम किया जा रहा है, बल्कि राज्य सरकार उनका बेहतर पुनर्वास भी कर रही है। इसमें रोजगार के अवसर, आवास और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। पुलिस की कोशिश है कि भटके हुए ज्यादा से ज्यादा लोग मुख्यधारा में आएं और हिंसा का रास्ता छोड़ें।

दुनिया में कदम रखते ही मिला संक्रमण, महज पांच दिन में मासूम ने दी महामारी को मात
CG big accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत और दो घायल
देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़
Durg Breaking : बेटे को किडनी डोनेट करना चाहती हैं मां, आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
ग्लोइंग त्वचा के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समाज के विकास के लिए महिलाओं आगे आना होगा: अनिला भेंडिय़ा
Next Article बनवाने जा रहे हैं ई-श्रम कार्ड, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो सकता है आवेदन बनवाने जा रहे हैं ई-श्रम कार्ड, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?