ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बसपन का प्यार फेम सहदेव की सेहत में सुधार, अस्पताल अधीक्षक ने कहा- खतरे से बाहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बसपन का प्यार फेम सहदेव की सेहत में सुधार, अस्पताल अधीक्षक ने कहा- खतरे से बाहर

By @dmin
Published: December 29, 2021
Share
बसपन का प्यार फेम सहदेव की सेहत में सुधार, अस्पताल अधीक्षक ने कहा- खतरे से बाहर
बसपन का प्यार फेम सहदेव की सेहत में सुधार, अस्पताल अधीक्षक ने कहा- खतरे से बाहर
SHARE

रायपुर। बसपन का प्यार गीत गाकर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो का जगदलपुर के डिमरापार मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सहदेव अभी आईसीयू में भर्ती है और उसकी सेहत में सुधार है। सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सक व स्टाफ लगातार उसकी स्थित पर नजर बनाए गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सहदेव का सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट कराए गए हैं। ब्लड का थक्का जम गया था, लेकिन अभी खतरे की कोई बात नहीं है। इधर सीएम भूपेश बघेल ने सहदेव को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

बता दें कि मंगलवार को सहदेव दिरदो अपने पिता के साथ बाइक पर कहीं जा रहा था तभी शबरी नगर के पास दुर्घटना में घायल हो गया। इस हादसे में सहदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पहले उसे सुकमा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर विनित नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। एएसपी ओम चंदेल ने जगदलपुर के न्यूरोलॉजिस्ट से बात कर सहदेव को बेहतर इलाज के लिए सुकमा से जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कालेज (मेकाज) रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. टीकू सिन्हा ने बताया है कि सहदेव को होश आ गया है। वह अब बातचीत भी कर रहा है। सहदेव की सेहत में सुधार होने पर अब उन्हें रायपुर या विशाखापट्टनम रेफर करने की कोई जरूरत नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि 12 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। सहदेव फिलहाल खतरे से बाहर हैं। अधीक्षक सिन्हा ने बताया कि परिजन सहदेव को हायर सेंटर रेफर करने की बात कह रहे थे, ताकि और बेहतर उपचार हो सके।

सिंगर बादशाह ने की सहदेव के परिजनों से बात
बता दें कि सहदेव ने बसपन का प्यार गीत गाकर खासी सुर्खियां बटोरी है। सहदेव का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी सहदेव को अपने साथ गाना गाने का मौका दिया। यही नहीं सहदेव टीवी पर चल रहे कई रियालिटी शो का भी हिस्सा बने। हादसे की खबर के बाद मशहूर गायक बादशाह भी फोन पर सहदेव के स्वास्थ्य की जानकारी परिजनों से ले रहे हैं। बादशाह ने परिजनों से यह भी कहा है कि देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएं, उनकी टीम पूरी मदद करेगी।

सावधान: कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, सक्रिय मामले 1.52 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक मामले, 36 की मौत
एसएसबी जवान ने ड्यूटी राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी, स्पर्श हास्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
सीएम बनते ही एक्शन मोड में सिद्धारमैया, पहली कैबिनेट बैठक में पांच वादों को लागू करने का दिया आदेश
तालिबान की आड़ में कट्टरता फैलाने में जुटे तुर्की और पाकिस्तान, रूस-भारत यूं मिलकर करेंगे काट
भारत में कोरोना से बड़ी राहत: 81 दिनों बाद 60 हजार से नीचे आए डेली कोरोना केस… मौतों का आंकड़ा भी घटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Liger First Glimpse: इस दिन देखने मिलेगी Liger की पहली झलक…
Next Article भारत-चीन सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना हुए बड़ा फैसला: 351 रक्षा उपकरणों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आत्मनिर्भर भारत की ओर महत्वपूर्ण कदम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?