ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी : जयसिंह अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी : जयसिंह अग्रवाल

By @dmin
Published: December 27, 2021
Share
SHARE

रायपुर । राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करें। श्री अग्रवाल ने बिलासपुर सरकंडा में आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया। आगामी 29 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी
कार्यक्रम मंे श्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वेच्छानुदान मद से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले 80 बच्चों एवं खेल आयोजन समिति के 20 सदस्यों को दो-दो हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने आशा व्यक्त कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में चार खेल एकेडमी की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश विदेश में नाम रोशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राम शरण यादव ने की। यह प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट, जूनियर बालक एवं बालिका, सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, महासचिव रामपुरी गोस्वामी, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव सहित विभिन्न खेल संघों के खेल पदाधिकारी, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

सहकारी बैंक भर्ती में सरकार को झटका, ‘दखलअंदाजी’ बताकर हाईकोर्ट ने खारिज किया फैसला
सस्ते में मिल रही चोरी की बाइक खरीदना पड़ गया भारी, 6 खरीदार चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपी भी गिरफ्तार
Big news : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब… जानिए क्या है वजह
Breaking News : छत्तीसगढ़ में घटेंगे पेट्रोल के दाम, बजट में वैट में कमी का निर्णय…. जानिए कितने होंगे कम
सबकी भागीदारी से होता है समाज का विकास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal डबल इंजन की सरकार के 4 साल हुए पूरे, PM मोदी बोले- हिमाचल में हुआ तेज विकास
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?