ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गांवों में जरूरतों के मुताबिक हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य- उमेश पटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गांवों में जरूरतों के मुताबिक हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य- उमेश पटेल

By @dmin
Published: December 27, 2021
Share
SHARE

रायगढ़ । उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि गांवों में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रख कर अधोसंरचनात्मक विकास के कार्य किये जा रहे हैं। गांवों में सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम, पानी टंकी, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन एसएचजी शेड जैसे निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं को विस्तार मिले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती प्रदान करने के लिए योजनाओं का निर्माण कर रही है। शासन गांव में रहने वाले लोगों को उनकी जरुरत के अनुसार आजीविका के साधन मुहैय्या कराने के साथ ही उनकी आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनायें प्राथमिकता से शुरू की हैं।

किसान, श्रमिक, आदिवासी परिवारों तक सबके विकास को ध्यान में रख कार्य किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से धान सहित अन्य फसलों की अधिक कीमत मिली। शासन भूमिहीन श्रमिकों के लिए भी योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत भूमिहीन श्रमिक परिवारों को 6 हजार वार्षिक की सहायता राशि इसी वित्तीय वर्ष से मिलने जा रही है। आदिवासी अंचलों के निवासियों के आजीविका का मुख्य स्त्रोत वनोपज के भी समर्थन मूल्य में खरीदी के दायरे को विस्तार देकर कीमतों में वृद्धि की गयी। जिसका लाभ वनवासी परिवारों को मिल रहा है। तेन्दूपत्ता मानक बोरा की कीमत 25 सौ से 4 हजार किया गया है, और 52 वनोपजों को समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, कुपोषण मुक्ति की दिशा में भी व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है। स्वामी आत्मानंद योजना से बच्चों को शासकीय स्कूल की फीस में अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई करवाई जा रही है। जिला मुख्यालय से हुई शुरुआत के बाद अंग्रेजी स्कूलों को विकासखंड मुख्यालय में भी खोला गया है। जिसे आगे भी विस्तार दिया जाएगा।
इस दौरान उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ग्रामवासियों की समस्याओं से अवगत हुए तथा जल्द उसका निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने ग्राम खडगांव में 12 लाख 75 हजार रुपये की लागत से गौठान कार्य (एसएचजी) शेड, मिनगीपारा में 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा एक लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक मंच का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया श्री मेहत्तर उरांव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी राठिया, श्रीमती ईश्वरी राठिया, सरपंच मीनगांव श्रीमती लक्ष्मीबाई राठिया, सरपंच ग्राम पंचायत बर्रा श्रीमती उमादेवी राठिया, सरपंच खडग़ांव श्री बजरंग लाल सिदार, सरपंच श्री रामेश्वर सिंह राठिया, श्री नेत्रानंद पटेल, श्री अभय महंती, श्री रामदयाल राठिया, एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीओपी श्रीमती निमीषा पांडेय, सीईओ जनपद पंचायत श्री हिमांशु साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

स्किन प्रॉब्लम, बीपी जैसी कई समस्याओं को संतरा करता हैं कंट्रोल, जानें कई फायदे
अपनी दौलत के बंटवारे को लेकर गंभीर हुए मुकेश अंबानी, पसंद आया वॉल्टन फैमिली का तरीका
एक करोड़ की घूस मामले में सीबीआई की कार्रवाई, रेलवे का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार
बारिश के पहले निगम का विशेष अभियान: 100 से अधिक अतिक्रमण हटाकर की गई नालियों की सफाई
महिला अफसर ने बेहोश युवक को कंधे पर ऑटो तक पहुंचाया.. समय पर इलाज मिला, तो बच गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टॉल को अन्तर्राष्ट्रीय हर्बल मेला में मिला प्रथम स्थान
Next Article संत कबीर के विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?