ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली में ताम्रध्वज जीते, बनेगी पूर्ण बहुमत की सिटी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

रिसाली में ताम्रध्वज जीते, बनेगी पूर्ण बहुमत की सिटी सरकार

By @dmin
Published: December 23, 2021
Share
रिसाली में ताम्रध्वज जीते, बनेगी पूर्ण बहुमत की सिटी सरकार
रिसाली में ताम्रध्वज जीते, बनेगी पूर्ण बहुमत की सिटी सरकार
SHARE

भिलाई। रिसाली नगर निगम चुनाव के बहुप्रतीक्षित नतीजे आ गए हैं। यहां कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। 40 सीटों वाले रिसाली नगर निगम में कांग्रोस को कुल 22 वार्डों में जीत मिली है। इस जीत को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की जीत माना जा रहा है। रिसाली नगर निगम का गठन उन्हीं की पहल का परिणाम था। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित नगर निगम क्षेत्र में 100 करोड़ से ज्यादा के कार्य भी स्वीकृत करवाए। वहीं चुनाव अभियान की कमान भी थामी और सुबह से लेकर देर रात तक वार्डों में सक्रिय भी रहे।

जिले के महत्वपूर्ण रिसाली नगर पालिका निगम में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया दिया है। निगम के 40 वार्डों में से 22 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा के भी 11 प्रत्याशी जीते हैं। 7 सीटों पर निर्दलीय एवं अन्य काबिज हुए हैं। इनमें से कई निर्दलीय कांग्रेस के समर्थक बताए जा रहे हैं। हालांकि इन्हें कांग्रेस का बागी नहीं कहा जा सकता।

रिसाली क्षेत्र में 20 दिसंबर को हुए मतदान में लगभग 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली में पार्टी की अभूतपूर्व जीत को भूपेश बघेल सरकार की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने विकास को चुना है। श्री साहू अपने चुनाव अभियान के दौरान कहते रहे हैं कि कांग्रेस का महापौर बनने की स्थिति में रिसाली क्षेत्र में विकास के द्वार खुलेंगे, जबकि दूसरी पार्टी का महापौर बनने पर क्षेत्र का विकास अवरूद्ध हो सकता है, क्योकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और दूसरी पार्टी का नेता वहां से विकास कार्यों के लिए राशि लाने में सक्षम नहीं होगा। बहरहाल, रिसाली के नतीजों को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की जीत माना जा सकता है, क्योंकि नवगठित रिसाली नगर निगम श्री साहू के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। हालांकि कांग्रेस की जीत को भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जीत भी बताया जा रहा है।

सुकमा में सरेंडर नक्सलियों को मिले स्मार्ट फोन, मेसन किट का भी वितरण
नवरात्रि स्पेशल: आज होती है मां चंद्र घंटा की पूजा, इस मंत्र का करें जाप मिलेगी सिद्धि
ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया माओवादियों से भी खतरनाक, कहा- भगवा पार्टी की बैठकों को डिस्टर्ब करने भेजूंगी कुछ लोग
छत्तीसगढ़ के इन 7 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र
बदमाश ने गाभिन गाय को मारा चाकू, आधीरात की घटना.. आरोपी की तलाश में पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर बाहरी प्रत्याशियों से बढ़ी स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी बीरगांव में कांग्रेस को लगभग बहुमत
Next Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार भिलाई-चरोदा में पहली बार कांग्रेस-राज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?