ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धक्का-मुक्की और अव्यवस्था से रिसाली में गरमाया माहौल, एक घंटे देर से शुरू हुई मतगणना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

धक्का-मुक्की और अव्यवस्था से रिसाली में गरमाया माहौल, एक घंटे देर से शुरू हुई मतगणना

By @dmin
Published: December 23, 2021
Share
शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त
शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त
SHARE

भिलाई। एक ओर जहां नगरीय निकाय के रूझान और नतीजे आने भी प्रारम्भ हो गए, वहीं दूसरी ओर रिसाली नगर निगम के लिए मतगणना से पहले ही बड़ी लापरवाही सामने आई। इसके चलते मतगणना का कार्य करीब एक घंटे देर से शुरू हो पाया।

रिसाली नगर निगम के मतगणना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मरोदा टैंक में एजेंट, स्टाफ और प्रत्याशियों के अंदर जाने के लिए एक ही गेट की व्यवस्था की गई थी। जिसके चलते यहां मतगणना से पहले अंदर प्रवेश को लेकर जमकर धक्का मुक्की शुरू हो गई। कुछ देर के लिए भीड़ बेकाबू होती नजर आई। आलम ये रहा कि अव्यवस्था की जानकारी लगते ही मौके पर एसएसपी बीएन मीणा भी पहुंच गए। इसके बाद ही व्यवस्था में सुधार हुआ और प्रत्याशी अंदर प्रवेश कर पाए। कुछ देर में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे भी यहां पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसके बाद मतगणना शुरु हो पाई। इस अव्यवस्था के चलते मतगणना के कार्य में करीब एक घंटे विलम्ब हुआ।

बैठक व्यवस्था भी नहीं
नवगठित रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों का यह पहला चुनाव है। जिसमें प्रशासन की तरफ से जमकर अव्यवस्था देखने मिल रही है। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते प्रत्याशी ठंड में जमीन पर बैठे नजर आए। इसी तरह बीरगांव में देरी से मतगणना शुरु होने की जानकारी मिल रही है। रिसाली निगम में पहली बार हुए चुनाव की मतगणना टंकी मरोदा में बने स्ट्रांग रूम में हो रही है। यहां 6 कमरों में 40 वार्ड की गिनती चल रही है। मतगणना कार्य में यहां 150 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सभी वार्डों के परिणाम एक साथ
रिसाली निगम की रिर्टनिंग ऑफिसर नुपूर राशि पन्ना ने बताया कि यहां राउंडवार मतों की गणना के बाद घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई वार्डो में केवल दो ही प्रत्याशी है, लेकिन कई वार्डो में 7 से ज्यादा प्रत्याशी है, इसलिए सभी वार्डो के परिणामों की घोषणा एक साथ ही होगी।

केंद्र सरकार ने दवा-ऑक्सीजन से हटाया आयात शुल्क, तीन महीने तक मिलेगी छूट
आईआईटी भिलाई में ‘जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर’ के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
बढ़ रहा बदमाशों का खौफ, लोहा व्यापारी का अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती
Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 13 माओवादियों के शव बरामद, सर्चिंग जारी
हल्ला बोल: कोयला खनन परियोजनाओं के विरोध में आदिवासी और वनवासी, निकाला 300 किमी का मार्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 68 # 22 december 2021
Next Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार कांग्रेस को मिली पहली सफलता, लहराया जीत का परचम, सभी निकायों में बढ़त बरकरार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?