ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

By @dmin
Published: December 20, 2021
Share
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
SHARE

पणजी (एजेंसी)। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सो रेजिनाल्डो लोरेंको ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया, जिससे 40 विधानसभा सीटों में पार्टी की संख्या घटकर दो रह गई। कांग्रेस के दो अन्य नेताओं ने भी हाल ही में राज्य में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

टीएमसी में हो सकते है शामिल
कांग्रेस ने पिछले सप्ताह आगामी राज्य चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची घोषित की थी और इसमें लोरेंको का नाम भी शामिल था। दक्षिण गोवा जिले में कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोरेंको ने सोमवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि बाद में उन्होंने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष लोरेंको ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) में शामिल हो सकते हैं। 

इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी और टीएमसी में शामिल हो गए थे। 2017 गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन 13 सीटें हासिल करने वाली भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठजोड़ करते हुए सरकार बना ली। लोरेंके के इस्तीफा देने के बाद अब विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ दो विधायक रह गए हैं।

चुनाव आयोग करेगा गोवा का दौरा
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की पूरी टीम जिसमें सीईसी और दो आयुक्त शामिल हैं, राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम गोवा पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनावों की घोषणा अगले साल जनवरी के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने हाल ही में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब का दौरा किया था। सूत्रों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग सुशील चंद्रा और आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय वाला आयोग अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गोवा में राज्य चुनाव मशीनरी और राज्य प्रशासन के साथ चर्चा करेगा।

सुपेला हत्याकांड : 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, पुलिस से बचने भाग रहे थे बदमाश… जानिए क्या है हत्या की वजह
इंटरनेशनल ओलंपियाड में चमके बिलासपुर के छात्र, गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज पर कब्जा
’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
अफगानिस्तान में तालीबानी सरकार: नए शिक्षा मंत्री ने पीएचडी और मास्टर डिग्री को बताया बेकार… छात्राओं की शिक्षा को लेकर क्या है तालीबान की राय.. यहां पढ़ें
आयुष्मान कार्ड बनाने चल रहे सर्वे में लापरवाही, आयुक्त ने कर्मचारी को थमाया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा ने दी चुनाव संशोधन बिल को मंजूरी, वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने का है प्रस्ताव लोकसभा ने दी चुनाव संशोधन बिल को मंजूरी, वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने का है प्रस्ताव
Next Article कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें - कांग्रेस भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम-कांग्रेस

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?