ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शर्मनाक: दुष्कर्म होना ही है तो…कांग्रेस विधायक के बयान पर मचा बवाल, जया बच्चन-स्मृति ईरानी ने की बर्खास्तगी की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

शर्मनाक: दुष्कर्म होना ही है तो…कांग्रेस विधायक के बयान पर मचा बवाल, जया बच्चन-स्मृति ईरानी ने की बर्खास्तगी की मांग

By @dmin
Published: December 17, 2021
Share
शर्मनाक: दुष्कर्म होना ही है तो…कांग्रेस विधायक के बयान पर मचा बवाल, जया बच्चन-स्मृति ईरानी ने की बर्खास्तगी की मांग
शर्मनाक: दुष्कर्म होना ही है तो…कांग्रेस विधायक के बयान पर मचा बवाल, जया बच्चन-स्मृति ईरानी ने की बर्खास्तगी की मांग
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केआर रमेश कुमार के दुष्कर्म पर दिए गए बयान के बाद से बवाल मच गया है। एक तरफ भाजपा से लेकर अन्य पार्टी के नेता उनके बयान को शर्मनाक बता रहे हैं तो दिल्ली में एक एनजीओ ने उनके बयान पर मुकदमा तक दर्ज कराया है। विपक्षी पार्टी के सांसद कांग्रेस से विधायक केआर रमेश कुमार को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच स्मृति ईरानी, जया बच्चन समेत कई नेताओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है। 

नारे लगाने से पहले कार्रवाई करे कांग्रेस
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायक का दुष्कर्म पर दिया गया बयान बहुत ही शर्मनाक है। कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूंÓ के नारे से पहले विधायक को बर्खास्त करना चाहिए। 

सजा देकर उदाहरण करें पेश 
समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने कहा कि शर्मनाक व्यवहार और शर्मनाक कृत्य। पार्टी को ऐसे लोगों से निपटना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जब इस मानसिकता के लोग सदन में होंगे तो बदलाव कैसे आएगा? हमें ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देकर एक उदाहरण पेश करना होगा। 

कांग्रेस का इतिहास ही रहा है 
भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सुबह से टीवी चैनल्स पर कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक का बहुत ही भद्दा बयान हम देख रहे हैं। बहुत ही दुखद और शर्मसार करने वाला ये बयान है।कांग्रेस का इतिहास रहा है कि महिलाओं के बारे में उनके द्वारा इस तरह की टिप्पणियां लगातार की गई हैं।

महिला आयोग ने भी की आलोचना
रमेश कुमार के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने कहा कि यह दुखद है कि महिलाओं सहित लोगों की भलाई के लिए विधानसभा में मौजूद एक जनप्रतिनिधि इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वह संवेदनशील नहीं हैं और नहीं जानते हैं कि बलात्कार का महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है।

क्या है मामला
कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने कर्नाटक विधानसभा में चर्चा के दौरान बयान दिया कि कहावत है कि जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बिल्कुल उसी स्थिति में थे। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने इस पर कार्रवाई करने की बजाय इस पर हंस दिया।

बवाल के बाद मांगी माफी 
विधायक केआर रमेश कुमार ने दुष्कर्म पर भद्दी और अश्लील टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। रमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि अपराध को छोटा करने का उनका इरादा नहीं था। 

रमेश कुमार ने ट्वीट किया  मैं अब से अपने शब्दों को ध्यान से चुनूंगा! विधानसभा में बलात्कार! के बारे में की गई उदासीन और लापरवाही पूर्ण टिप्पणी के लिए सभी से खेद व्यक्त करना चाहता हूं। मेरा इरादा गलत नहीं था या जघन्य अपराध को कम करने वाला नहीं था, लेकिन यह एक ऑफ द कफ टिप्पणी थी! मैं अब से अपने शब्दों को सावधानी पूर्वक आप सभी के सामने रखूंगा। 

छावनी सूर्यकुंड में छठ की तैयारियों का पार्षद दया सिंह ने लिया जायजा, लोगों ने मिले और समस्याएं भी सुनी
सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर ठोका 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना
पृथ्वी के दुर्लभ तत्वों के बाजार पर चीन के बढ़ते प्रभुत्व ने अमेरिका सहित कई देशों की बढ़ाई टेंशन
बांस, सागौन और नीलगिरी के 1000 पौधे लगाने पर 3 साल में मिलेगा 25 हजार का अनुदान
Durg News : दो दिन कमरे से नहीं निकला बाहर, घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर लटक रही थी युवक की लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में अगले महीने से बच्चों के लिए आएगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी कोरोना के खिलाफ जंग: बच्चों के लिए वैक्सीन को सरकार की मंजूरी, एक बच्चे को लगेंगे तीन डोज
Next Article कांग्रेस के दिग्गजों ने किया भिलाई व रिसाली निगम क्षेत्र का दौरा, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील कांग्रेस के दिग्गजों ने किया भिलाई व रिसाली निगम क्षेत्र का दौरा, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?