ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगला विस चुनाव भूपेश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा! विधायकों को जीत सुनिश्चित करेंगे सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

अगला विस चुनाव भूपेश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा! विधायकों को जीत सुनिश्चित करेंगे सीएम बघेल

By @dmin
Published: December 14, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास में सोमवार की देर शाम विधायक दल बैठक हुई। शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विपक्ष को करार जवाब देने की रणनीति बनी तो वहीं सीएम बघेल ने अभी से इस बात का बड़ा संकेत दे दिया है कि उनके नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से कहा कि आप सबको जीत दिलाने की जिम्मेदारी मेरी है। मैं सभी के लिए बस्तर से लेकर सरगुजा तक उनके क्षेत्र में दौरा करूंगा और हर हाल में सबको जीत दिलाऊंगा।

सीएम भूपेश बघेल के इस बयान के सियासी मायने साफ है कि छत्तीसगढ़ का अगला विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। यही नहीं अभी जो कांग्रेस के विधायक हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी वे ही प्रत्याशी बनाए जाएंगे। राज्य में ढाई साल में मुख्यमंत्री बदलने की कहानी का भी पटाक्षेप इस बयान में नजर आ रहा है। यही नहीं पार्टी की सियासत में कांग्रेस के जो विधायक किसी भी वजह से बघेल खेमे से दूर हो गए हैं, उनकी निकटता भी मुख्यमंत्री के साथ बनेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि वे सभी क्षेत्रों में जाएंगे। इसका मतलब ये निकाला जा रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव के पहले भूपेश बघेल पूरे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और अभी साथ देने वाले विधायकों के साथ उनकी निकटता अगले विधानसभा चुनाव तक बनी रहेगी। बैठक में मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया सहित सभी विधायक शामिल हुए।

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, इसलिए धर्मांतरण पर माहौल बना रहे
सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन सालों में विपक्ष के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में वे धर्मांतरण के नाम पर प्रदेश में अलग तरह का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विधायकों से कहा कि इन आरोपों का आक्रामक ढंग से जवाब देना होगा। आप सभी जनता के बीच सक्रिय रहिए। वे खुद सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह अगले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

देश में 49 लाख के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा….. पिछले 24 घंटों में सामने आए 83809 नए मामले
अब बिलासपुर भी लॉक…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश…. 14 से 21 अप्रेल तक नगरीय क्षेत्र रहेगा बंद…. शहर के बाहर मिलेंगी यह सेवाएं
10 महीने बाद रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू, 35 साल पुराने केस में हुई थी सजा… ढोल-नगाड़े से स्वागत
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका: सीएम भूपेश बघेल
यूपी में फिल्मसिटी: सीएम योगी ने कहा- 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी फिल्म सिटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपत्ति: भाजपा नेता की निर्वाचन आयुक्त से शिकायत, कहा- वोटर लिस्ट के लिए बुर्का हटा सकती हैं तो मतदान में क्यों नहीं आपत्ति: भाजपा नेता की निर्वाचन आयुक्त से शिकायत, कहा- वोटर लिस्ट के लिए बुर्का हटा सकती हैं तो मतदान में क्यों नहीं
Next Article चीन की सीमा तक सेना की पहुंच होगी आसान, चारधाम प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी चीन की सीमा तक सेना की पहुंच होगी आसान, चारधाम प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?