ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सामाजिक सौहार्द बिगाडऩा भाजपा की मूल विचारधारा- कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

सामाजिक सौहार्द बिगाडऩा भाजपा की मूल विचारधारा- कांग्रेस

By @dmin
Published: December 14, 2021
Share
सामाजिक सौहार्द बिगाडऩा भाजपा की मूल विचारधारा- कांग्रेस
सामाजिक सौहार्द बिगाडऩा भाजपा की मूल विचारधारा- कांग्रेस
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की विचारधारा को आईना दिखाया तो भाजपा के नेताओं का वैचारिक खोखलापन एक बार फिर से उभर कर सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आरएसएस भाजपा की विचारधारा आयातित इसलिये भी है कि भाजपा मुसोलिनी और हिटलर की अफवाह और उन्माद फैलाने की फासीवादी सोच पर काम करती है। भाजपा के आचार, विचार और संस्कार में वैमनस्य फैलाना, दंगे फसाद कराना भाजपा की मूल विचारधारा है। कांग्रेस सामाजिक समरसता और सत्य अहिंसा के गांधी के आदर्शों पर चलती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्पष्ट कर चुके हैं कि हिन्दू होना और हिंदुत्ववादी होने में क्या फर्क है, गांधी जी और गोडसे में क्या अंतर है। भूपेश बघेल राम वन गमन मार्ग को संरक्षित और सवंर्धित करने की योजना बना कर, कौशल्या माता मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण करवा कर, गौमाता के संरक्षण के लिये गोधन न्याय योजना लागू कर साबित कर चुके हैं कि राम हमारी आस्था में है, हमारी संस्कृति के अंग हैं, हम राम और गाय के नाम पर वोट नहीं मांगते, उनकी पूजा करते है, उसका संरक्षण और संवर्धन करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पास गोडसे का हिंदुत्व है, जबकि कांग्रेस भारत की सनातन परंपरा और संस्कृति के अनुरूप महात्मा गांधी के सिद्धांत पर चलते हुए हर हिंदुस्तानी को केवल हिंदुस्तानी के नजरिये से देखती है। कांग्रेस धर्म के नाम पर नहीं, कर्म के आधार पर राजनीति करती है। भाजपा का तो पूरा सियासी फलसफा ही वोट बैंक की राजनीति, नफरत की सौदागिरी, झूठ, फरेब, जुमलेबाजी की परिक्रमा करता है। मुंह में राम, बगल में छुरी भाजपा का स्वभाव है। यही इसका स्वाभाविक दर्शन है। राम धुन गाते हुए राजनीतिक धूर्तता दिखाना, भाई को भाई से लड़ाना, इनका मूल आचरण है। कांग्रेस की विचारधारा सबको समान मानती है जबकि भाजपा की विचारधारा वोट बैंक की राजनीति पर केंद्रित है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अब भाजपा छत्तीसगढ़ में नफरत की गंदी राजनीति फैला रही है। कवर्धा की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से लेकर पूरी भाजपा सामाजिक विद्वेष फैलाकर फर्जी धर्मांतरण का हल्ला मचा रही है। धर्मांतर के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने में भाजपा नेता बंगले झांकने लगते है। स्पष्ट है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने का षड्यंत्र रच रही है।

CG Breaking : नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
CG Crime : दिन दहाड़े युवक की हत्या, धारदार हथियार से काट दिय गला… जांच में जुटी पुलिस
शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी में इनवेस्टमेंट और आयरन सप्लाई के नाम से ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Gustakhi Maaf: कका अभी जिंदा है’ मगर…
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त तक आमंत्रित, इस वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं एप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें - कांग्रेस बेरोजगार रमन सिंह को झूठ की नीली चिड़िया उड़ाने का नया शौक-मोहन मरकाम
Next Article आपत्ति: भाजपा नेता की निर्वाचन आयुक्त से शिकायत, कहा- वोटर लिस्ट के लिए बुर्का हटा सकती हैं तो मतदान में क्यों नहीं आपत्ति: भाजपा नेता की निर्वाचन आयुक्त से शिकायत, कहा- वोटर लिस्ट के लिए बुर्का हटा सकती हैं तो मतदान में क्यों नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?