ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, शरीर रहेगा गर्म और ये बीमारियां होंगी दूर…
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, शरीर रहेगा गर्म और ये बीमारियां होंगी दूर…

By @dmin Published December 9, 2021
Share
SHARE

शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना सबसे महत्वपूर्ण माना जात है। विशेषकर सर्दियों के मौसम में, जब तापमान में तेजी से गिरावट आ रही होती है, ऐसे में हमें उन चीजों के सेवन को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए जो शरीर को अंदरूनी गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हों। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों के इस मौसम में सभी लोगों को रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ खाना, हमारे स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

Contents
शरीर को करता है डिटॉक्सपेट के लिए फायदेमंद है गुड़इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार

गुड़ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जिसकी नियमित रूप से एक नियत मात्रा में शरीर को आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुड़ में विटामिन बी, कुछ मात्रा में प्रोटीन और फाइटोकेमिकल्स तथा एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि गुड़ खाने से, खासकर सर्दियों के मौसम में, कई संभावित लाभ होते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गुड़ खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

शरीर को करता है डिटॉक्स

फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित साल 2009 के एक अध्ययन के अनुसार, गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और खनिज इसे साइटोप्रोटेक्टिव गुण देते हैं, जिसका अर्थ है कि यह न केवल फेफड़ों से बलगम को साफ कर सकता है बल्कि श्वसन और पाचन तंत्र को अंदर से भी साफ करने में भी सहायक है। रोजाना गुड़ खाने से पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।

पेट के लिए फायदेमंद है गुड़

आमतौर पर खाने के बाद मिठाई के रूप में गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आंतों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन एंजाइमों को बढ़ाने में मदद करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को अक्सर कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं उनके लिए गुड़ खाना फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोई भी भोजन जो पोषक तत्वों से भरा हो और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, वह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी बेहतर हो सकता है। यही कारण है कि गुड़ को प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले सर्वोत्तम खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। सर्दियों के दौरान गुड़ का अधिक सेवन किया जाता है। यह शरीर को ठंडक, फ्लू और अन्य बीमारियों को दूर रखने में मदद करने के साथ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी सहायक है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin December 9, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंचायत विभाग के मैदानी काम-काज की हो रही है समीक्षा, मंत्री टीएस सिंहदेव ले रहे हैं बैठक…
Next Article गूगल में सबसे ज्यादा खोजी गईं ये फिल्में, जानें पहले नंबर पर रही कोनसी फिल्म…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?