ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1.10 करोड़ से साइंस कॉलेज को मिला सर्वसुविधायुक्त कन्या छात्रावास… अरूण वोरा ने लोकार्पण कर मिनी माता के नाम किया नामकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

1.10 करोड़ से साइंस कॉलेज को मिला सर्वसुविधायुक्त कन्या छात्रावास… अरूण वोरा ने लोकार्पण कर मिनी माता के नाम किया नामकरण

By @dmin
Published: December 7, 2021
Share
SHARE

दुर्ग। जिले के सबसे पुराने एवं प्रदेश के एकमात्र ए प्लस दर्जा प्राप्त शासकीय महाविद्यालय वि या तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय को 1 करोड़ 10 लाख की लागत से कन्या छात्रावास के रूप में बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल, जन भागीदारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह एवं कालेज के व्याख्याताओं एवं छात्र छात्राओं की मौजूदगी में 17 कमरे, किचन, वार्डन रूम, बाउन्ड्री वाल, सीसी टीवी कैमरे से लैस 50 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास का लोकार्पण किया साथ ही कन्या छात्रावास होने के कारण प्रथम महिला सांसद मिनी माता के नाम से नामकरण करने का सुझाव दिया जिसे तत्काल सर्वसहमति से स्वीकृत कर लिया गया।
विधायक एवं महापौर ने कॉलेज की त्रैमासिक रिसर्च पत्रिका एवं कालेज समाचार का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विधायक वोरा ने कहा कि 68 वर्ष पुराने विज्ञान महाविद्यालय में विकास के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आने के बाद शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसका परिणाम है कि सबसे पहले शिक्षकों की कमी को पूरा करने 1385 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की गई। साइंस कॉलेज को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए छात्रावास के अलावा 1.2 करोड़ से 6 अतिरिक्त क्लास रूम व टॉयलेट, 1.1 करोड़ की लागत से स्वशासी भवन का भी निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र पूर्ण होगा। वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए 27 लाख की लागत से सम्पवेल का निर्माण कराया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कालेज में शिक्षा के वातावरण को बेहतर बनाने अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं को भी जरूरी बताया। इस दौरान प्रिंसिपल आर एन सिंह, डॉ ए के खान, डॉ सिद्दीकी, पार्षद मीना सिंह, अजय मिश्रा, पोषण साहू, अंशुल पांडेय, अजय गुप्ता, उस्मान रजा, आदित्य नारंग सहित कालेज के छात्र छात्रा एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : बीएसपी कर्मी से रायपुर के बदमाश ने की ठगी, झांसे में लेकर बुलट बाइक, एक्सयूवी व वॉशिंग मशीन करा लिया फाइनेंस
अयोध्या: राम मंदिर के लिए सालों का इंतजार खत्म, नींव भराई के लिए किया गया पूजन
माधवन की फिल्म ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा, मंगलवार को हुआ इतना कारोबार…
इंतजार खत्म: कल जारी होंगे दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम, ऐसे जान सकेंगे रिजल्ट
कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेजा, कल हुई थी गिरफ्तारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 53 # 07 december 2021
Next Article पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट पीएम मोदी देंगे गुड गवनेंस का मंत्र, काशी में लगेगा मुख्यमंत्रियों का कुंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?