ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फेसबुक पर मुकदमा, मुआवजे में 11 लाख करोड़ रुपये की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

फेसबुक पर मुकदमा, मुआवजे में 11 लाख करोड़ रुपये की मांग

By @dmin
Published: December 7, 2021
Share
फेसबुक पर मुकदमा, मुआवजे में 11 लाख करोड़ रुपये की मांग
फेसबुक पर मुकदमा, मुआवजे में 11 लाख करोड़ रुपये की मांग
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/न्यूयॉर्क (एजेंसी)। फेसबुक के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोहिंग्याओं के संगठनों ने अमेरिका और ब्रिटेन में कंपनी पर कुछ केस डाले हैं। इसमें फेसबुक को म्यांमार में रोहिंग्याओं के नरसंहार के लिए जिम्मेदार बताया गया है। आरोप में कहा गया है कि फेसबुक की लापरवाही की वजह से ही रोहिंग्याओं का नरसंहार मुमकिन हुआ, क्योंकि सोशल मीडिया नेटवर्क की एल्गोरिदम ने घटनाओं के दौरान नफरती भाषणों (हेट स्पीच) को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। 

बताया गया है कि फेसबुक पर दोनों देशों में 150 अरब डॉलर यानी करीब 11 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के मुआवजे की मांग के साथ केस दर्ज किए गए हैं। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक दक्षिण एशिया के एक छोटे से देश के बाजार में बेहतर तरीके से पकड़ बनाने के लिए जानबूझकर रोहिंग्याओं की जान का सौदा करने के लिए तैयार था। 

शिकायत में आगे कहा गया- आखिर में म्यांमार में फेसबुक के पास हासिल करने के लिए काफी कम था, लेकिन रोहिंग्याओं पर इसके नतीजे इससे भयानक नहीं हो सकते थे। इसके बावजूद फेसबुक ने जरूरी साधन होने के बावजूद गलत बयानी रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि पहले के ढर्रे पर ही आगे बढ़ता रहा।

ब्रिटेन में वकीलों की तरफ से फेसबुक को जो चिठ्ठी भेजी गई है, उसमें साफ कहा गया है कि उनके मुवक्किल (रोहिंग्या) और उनके (रोहिंग्याओं के) परिवारों को म्यांमार के नागरिक कट्टरपंथी और सत्तापक्ष के अभियान की वजह से गंभीर हिंसा, हत्या और मानवाधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ा है।

शिकायत में आगे कहा गया है कि यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जो कि म्यांमार में 2011 में लॉन्च हुआ और बाद में देशव्यापी बन गया, इसने रोहिंग्याओं के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक तरह की मदद की। ब्रिटेन के वकील जल्द ही इस मामले में हाईकोर्ट में केस दाखिल करने वाले हैं और वे बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंपों में रह रहे रोहिंग्याओं का पक्ष रखेंगे।

और कितना कहर बरपाएगा कोरोना?… लगातार चौथे दिन 3 लाख से ज्यादा मामले…. रिकार्ड 2760 मरीजों की हुई मौत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: छत्तीसगढ़ के किसानों को लाभ दिलाने की पहल
निगम बजट 2023-24 : महापौर नीरज पाल ने पेश किया 76035.39 लाख का बजट… जानिए क्या है इस बार भिलाई के विकास का प्लान
Bhilai Breaking : औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पानी व फोम से पाया काबू
एसआईआर में लापरवाही : महासमुंद में 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हत्याकांड: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या,पहले गला रेता फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर उतारा मौत के घाट शादी को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
Next Article किसानों और गरीबों के लिये बनी योजनाओं से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास: मंत्री रविन्द्र चौबे किसानों और गरीबों के लिये बनी योजनाओं से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास: मंत्री रविन्द्र चौबे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?