ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनके प्रोत्साहन के लिए युवा महोत्सव बेहतर मंच: मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनके प्रोत्साहन के लिए युवा महोत्सव बेहतर मंच: मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: December 6, 2021
Share
एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल
एक अक्टूबर से ई-कोर्ट के माध्यम से ही निराकृत होंगे राजस्व के मामले : सीएम बघेल
SHARE
  • राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर में
  • मुख्यमंत्री ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के संबंध में उच्चाधिकारियों की ली बैठक
  • राजधानी रायपुर में 12 जनवरी से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में 39 विभिन्न सांस्कृतिक तथा खेल विधाओं और लोक कलाओं का समावेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में 12 से 14 जनवरी तक राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन के संबंध में उच्च स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में होगा। महोत्सव में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग तथा 40 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक प्रतियोगिताएं होगी। बैठक में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परंपरा को साकार करने के लिए 12 जनवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 39 विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं, खेल विधाओं, लोक कलाओं और लोक साहित्य संगोष्ठी आदि को शामिल किया गया है। इससे राज्य में युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनके प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण तथा भरपूर अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हर आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव वर्ष 2021-22 में शामिल विधाओं में बस्तरिहा लोक नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाच, सरहुल नृत्य, डंडा नाच, पारंपरिक वेशभूषा, गेड़ी दौड़, भौंरा, फुगड़ी, लोक कला (प्रदर्शनी), लोक साहित्य (संगोष्ठी), कबड्डी, खो-खो, लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, फूड फेस्टिवल, वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला, निबंध, तात्कालिक भाषण, हारमोनियम वादन, मृदंगम वादन, बांसुरी वादन, वीणा वादन, सितार वादन, गिटार वादन, तबला वादन, कर्नाटक संगीत, हिन्दुस्तानी शास्त्री संगीत, रॉकबैड, मणिपुरी नृत्य, भरतनाट्यम नृत्य, कुचीपुडी नृत्य, कत्थक नृत्य और ओडिसी नृत्य शामिल हैं। युवा महोत्सव में कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित खेल संचालनालय परिसर, खेल संचालनालय स्थित हॉल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम, शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में होगा।

युवा महोत्सव के तहत राज्य के सभी जिलों में विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 5 दिसम्बर तक सम्पन्न किए जा चुके हैं। इसी तरह सभी जिलों में जिला स्तरीय आयोजन 15 दिसम्बर तक सम्पन्न करा लिए जाएंगे। संभाग स्तरीय युवा महोत्सव संभाग मुख्यालयों में 20 से 25 दिसम्बर तक आयोजित होंगे। इसके अलावा लोक कला प्रदर्शनी का आयोजन ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से तथा लोक साहित्य संगोष्ठी का आयोजन संस्कृति विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एन. एन. एक्का, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
शहीद वीर नारायण सिंह नगर में बनेगा डोम शेड, मांग पूरी होने वार्डवासियों ने विधायक का जताया आभार
आपने कितनी तरह के सेब खाए हैं? यहां जानें इस हर दिल अजीज फल की 8 वरायटीज के बारे में
बीजापुर में नक्सली धमाके में जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद की घोषणा… एडिलेड में खेला था आखिरी टेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निर्वाचन व्यय लेखा जाँच के लिए प्रस्तुत नहीं होने वाले 123 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी मान-मनौव्वल नहीं आ रही काम, हर बागी को अपनी जीत का भरोसा, दलों के छूटे पसीने
Next Article दिव्यांग बच्चों को दया से ज्यादा हौसला अफजाई की जरूरत: अनिर्बान दिव्यांग बच्चों को दया से ज्यादा हौसला अफजाई की जरूरत: अनिर्बान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?