ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में अब तक 4.19 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी एक लाख 32 हजार 637 किसानों ने बेचा धान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में अब तक 4.19 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी एक लाख 32 हजार 637 किसानों ने बेचा धान

By @dmin
Published: December 4, 2021
Share
राज्य में अब तक 4.19 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी एक लाख 32 हजार 637 किसानों ने बेचा धान
राज्य में अब तक 4.19 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी एक लाख 32 हजार 637 किसानों ने बेचा धान
SHARE
  • किसानों को अब तक 821 करोड़ 50 लाख से अधिक की राशि का भुगतान
  • आज तीसरे दिन भी राजनांदगांव में सर्वाधिक 49,218 मीटरिक टन धान की हो चुकी खरीदी
  • कस्टम मिलिंग हेतु धान का उठाव प्रारंभ: बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर, महासमुंद और सरगुजा जिलों धान का उठाव
  • खाद्य सचिव और मार्कफेड की प्रबंध संचालक ने धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते तीन दिनों में 04 लाख 19 हजार 135 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। इन तीन दिनों में 1,32,637 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है। बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अब तक इन किसानों को 821 करोड़ 50 लाख 46 हजार रूपए का भुगतान किया गया है।

धान खरीदी के तीसरे दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में अग्रणी है। बीते तीन दिनों में राजनांदगांव जिले में 49,218.16 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं बलौदाबाजार जिला धान खरीदी के मामले में आज तीसरे दिन राज्य में दूसरे क्रम पर है और बलौदाबाजार जिला में 34,488.44 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में तीसरे नम्बर पर है। बेमेतरा जिला में 34,420 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर किसानों में उत्साह है। उपार्जन केन्द्रों में टोकन के आधार पर किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों में किसानों की सहूलियत और धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं। धान खरीदी के तीसरे दिन आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और मार्कफेड की प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न जिलों के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू विपणन वर्ष में राज्य के महासमुंद जिले में अब तक 31,094 मीटरिक टन, बस्तर जिले में 2,543 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 501 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 76.72 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 10 हजार 424 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 7 हजार 651 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 647 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 305 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 19575 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 2489 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 9768 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1605 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 12847 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 16082 मीटरिक टन, बालोद जिले में 33,071 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 34,420 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 24,235 मीटरिक टन, कवर्धा में 25,459 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 49,218 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 34,488 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 24,673 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 18,926 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 30,518 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 4078 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 3266 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 3129 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 7367 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 10,679 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

धान उपार्जन केन्द्र तुमडीबोड जिला राजनांदगांव के कृषक पुरूषोत्तम वर्मा जिन्होंने 18 एकड़ में धान की खेती की है, धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट है। राज्य सरकार द्वारा बारदाने की दर 25 रूपए किए जाने से काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। रायपुर जिले के केन्द्री धान उपार्जन केन्द्र में छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल ने औचक निरीक्षण किया। केन्द्र में उपस्थित किसान दीनूराम निषाद, कमलेश साहू एवं छन्नू साहू आदि ने बताया कि वे धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हैं। राज्य सरकार पुराने बारदाने की कीमत 25 रूपए बढ़ाने पर खुशी जाहिर की।

Assembly Elections : भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी की 99 उम्मीदवारों की सूची, फडणवीस सहित इन प्रत्याशियों के नाम…. देखिए पूरी सूची
आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
शिवसेना-कांग्रेस में पड़ रही दरार? अब उद्धव बोले- कोई अकेले लडऩे की बात करेगा तो लोग जूतों से पीटेंगे
20 मिनट में लूटे 11 लाख रुपये और दो किलो सोना, बहू-पोती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर संजय तिवारी की नियुक्ति पर बिसरा राम यादव (RSS) ने दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला विराट कोहली के आउट होने पर विवाद, दर्शकों ने की हूटिंग, कमेंटेटर बोले- बेचारा डर गया था अंपायर
Next Article नरवा विकास योजना: अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में मददगार साबित होगी नरवा विकास योजना: अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में मददगार साबित होगी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?