ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीईटी पेपर लीक : होटल में तय हुई थी 13 करोड़ की डील, अनूप और संजय के बीच तय हुआ था मामला
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक
October 10, 2026
चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन
October 10, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
October 10, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टीईटी पेपर लीक : होटल में तय हुई थी 13 करोड़ की डील, अनूप और संजय के बीच तय हुआ था मामला

By @dmin Published December 2, 2021
Share
टीईटी पेपर लीक : होटल में तय हुई थी 13 करोड़ की डील, अनूप और संजय के बीच तय हुआ था मामला
टीईटी पेपर लीक : होटल में तय हुई थी 13 करोड़ की डील, अनूप और संजय के बीच तय हुआ था मामला
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में टीईटी पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव संजय उपाध्याय और आरएसएम फिनसर्व लि. के निदेशक अनूप प्रसाद के बीच पुराने रिश्ते रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में संजय की तैनाती नोएडा में भी रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले कई गिरोह सक्रिय
सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी एसटीएफ को जानकारी मिली है कि प्रश्नपत्र छपने का काम देने से पहले नोएडा के पांच सितारा होटल में संजय और अनूप के बीच मीटिंग भी हुई थी। यह काम 13 करोड़ रुपये का था, लेकिन काम देने से पहले न तो परीक्षा का काम लेने वाली कंपनी का टर्न ओवर देखा गया और न ही उसका सेटअप देखा गया। वहीं एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि आरएसएम को छपाई का काम मिलने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हो गए थे।

मुजफ्फरनगर पर टिकी एसटीएफ की नजर 
टीईटी पेपर लीक होने के मामले के तार मुजफ्फरनगर से भी जुड़ गए है। एसटीएफ के साथ ही जनपद पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मामले से जुड़े एक आरोपित की गोपनीय तरीके से तलाश शुरू की है। 28 नवंबर को प्रदेश में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का पेपर था। शामली में एसटीएफ ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक ओरिजनल, नौ फोटो स्टेट कापी और चार प्रवेश पत्र बरामद किए थे। एक आरोपित फरार हो गया था। तीनों गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा गया था। इस मामले के तार अब मुजफ्फरनगर से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि एसटीएफ ने सोमवार रात बागपत के बड़ौत के गांव छछरपुर निवासी दुकानदार राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी किरठल निवासी फिरोज पुत्र सुलेमान और मुजफ्फरनगर के गांव शाह डब्बर निवासी बबलू उर्फ बलराम पुत्र किरणपाल फरार हो गए थे। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। यदि पुलिस की माने तो गिरफ्तार राहुल ने बताया है कि उसने पेपर बबलू उर्फ बलराम से खरीदा था। फरार बबलू, गिरफ्तार राहुल का फुफेरा भाई है। बबलू चूंकि फरार है, इसी के चलते इस मामले के तार मुजफ्फरनगर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जिस कारण एसटीएफ की नजर मुजफ्फरनगर जनपद पर टिकी है। सूत्र बताते है कि एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से बबलू की तलाश गोपनीय तरीके से शुरू की है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि पुलिस गोपनीय रूप से आरोपी की तलाश कर रही है।

You Might Also Like

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

@dmin December 2, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अधीर रंजन का तंज: ममता को तो राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, कैसे करेंगी मोदी से मुकाबला अधीर रंजन का तंज: ममता को तो राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं आता, कैसे करेंगी मोदी से मुकाबला
Next Article मिर्जापुर में ललित का किरदार निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि मिर्जापुर में ललित का किरदार निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन, सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?