नई दिल्ली (एजेंसी)। दरअसल, ममता ने मुंबई में कहा था कि अगर सभी क्षेत्रीय दल साथ आ जाएं तो भाजपा को हराया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के खिलाफ मैदान छोडऩे का आरोप लगाया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी को भारतीय राजनीति की सच्चाई और वास्तविकता पता है। यह सोचना कि कांग्रेस के साथ बिना भाजपा को हराया जा सकता है, यह एक सपने की तरह है, जो कभी पूरा नहीं हो सकता। दरअसल, ममता ने मुंबई में कहा था कि अगर सभी क्षेत्रीय दल साथ आ जाएं तो भाजपा को हराया जा सकता है।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेंगी? बनर्जी ने कहा था कि वह एक छोटी कार्यकर्ता हैं और ऐसे ही जारी रखना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में निरंतर प्रयास जरूरी है। आप ज्यादातर समय विदेश में नहीं रह सकते।




