ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासत के मैदान पर ट्विटर वार, भिड़े भूपेश बघेल और रमन सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

सियासत के मैदान पर ट्विटर वार, भिड़े भूपेश बघेल और रमन सिंह

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह
वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। रायपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन उसकी वजह से पारा छत्तीसगढ़ की सियासत का चढ़ गया है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस का ट्विटर पर युद्ध छिड़ गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो ट्वीट कर ट्विटर वॉर का आगाज कर दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और राहुल गांधी की संतों के आसान के नीचे बैठी तस्वीर के साथ पीएम मोदी की सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखने वाली तस्वीर पोस्ट की है।

साधु-संतों के तो चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया जाता है।

लेकिन एक तस्वीर देखकर उत्तरप्रदेश के लोगों में बहुत संदेह पैदा हुआ है।

एक 'योगी' के कंधे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथ रखा हुआ है।

क्या प्रधानमंत्री जी आदित्यनाथ को योगी नहीं मानते? अगर ये योगी नहीं तो कौन है? pic.twitter.com/vednQGRvqd

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 27, 2021

भूपेश बघेल ने यह लिखा
इसमें बघेल ने लिखा है कि साधु-संतों के तो चरणों में बैठकर आशीर्वाद लिया जाता है। लेकिन एक तस्वीर देखकर उत्तर प्रदेश के लोगों में बहुत संदेह पैदा हुआ है। एक ‘योगी’ के कंधे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाथ रखा हुआ है। क्या प्रधानमंत्री जी आदित्यनाथ को योगी नहीं मानते? अगर ये योगी नहीं तो कौन हैं? इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा- आज नेहरू युवा केंद्र, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के विभिन्न व्यापारी वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। अधिकतर लोगों ने कहा कि पहले हमने भाजपा को उम्मीद के साथ वोट दिया था, लेकिन अब वे यह गलती नहीं दोहराएंगे। भाजपा लगातार छोटे, मध्यम व्यापारियों को खत्म कर रही है। बस फिर क्या था, ट्विटर पर भाजपा ने भी भूपेश बघेल के इस सवाल का हिसाब देना शुरू कर दिया।

जिनकी पार्टी में "एक परिवार" के ही पैरों में झुकने के संस्कार हो, उन्हें कंधे पर हाथ रखना कैसे अच्छा लग सकता है।

यह @BJP4India के संस्कार हैं, जो झुकाने में नहीं गले लगाने और कंधे से कंधे मिलाकर साथ आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं।

गुलाम मानसिकता वालों को यह बात समझ नहीं आएगी https://t.co/rNPsbtk5xw

— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 27, 2021

रमन सिंह ने दिया जवाब
सीएम के साधु-संत की फोटो के साथ ट्वीट के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लिखा- जिनकी पार्टी में ‘एक परिवार’ के ही पैरों में झुकने के संस्कार हों, उन्हें कंधे पर हाथ रखना कैसे अच्छा लग सकता है। यह भाजपा के संस्कार हैं, जो झुकाने में नहीं, गले लगाने और कंधे से कंधा मिलाकर साथ आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। गुलाम मानसिकता वालों को यह बात समझ नहीं आएगी। जिस मुख्यमंत्री के पास किसानों का धान खरीदने के लिए बारदाने की व्यवस्था नहीं है। पीएम आवास के तहत बनने वाले गरीबों के घर के लिए देने को राशि नहीं है। बिना कर्ज लिए जिसकी एक योजना नहीं चलती, वो उत्तर प्रदेश में ‘छत्तीसगढ़ के तथाकथित विकास माडल’ के गीत गा रहा है।

फिर इन्होंने बघेल को बता दिया प्रियंका का ओएसडी
इस वाक युद्ध में भाजपा की राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने भी ट्वीट की आहूति डाल दी। उन्होंने भूपेश बघेल को प्रियंका वाड्रा गांधी का ओएसडी करार दे दिया। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बघेल को रिट्वीट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर जिम्मेदारियां बहुत हैं। इसकी वजह से वह अपना मूल कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें सीएम की कुर्सी किसी अन्य को देकर पूरी तरह प्रियंका जी के ओएसडी के रूप में उत्तर प्रदेश में ही कैंप करना चाहिए। उनकी व्यस्तता राज्य के विकास में बाधा है। सरोज की इस ट्वीट पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि सीएम व तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ रमन सरकार और भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी से मुक्त हुआ। अब कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को योगी के कुशासन, गुंडाराज से मुक्त कराने की भी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के नेता ठलहा बैठे हैं। ट्विटर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

कांग्रेस ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान: विकलांगों को बांटें ट्राइसिकल….. प्रदेश के गृहमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल
पीएम मोदी बोले- जिस टैक्टर की पूजा करता है किसान, विपक्ष ने उसी में आग लगा दी
भाजपा पूरब मंडल ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया
Big News: चुनावी साल में कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पीएल पुनिया की जगह कुमारी शैलजा बनी छत्तीसगढ़ प्रभारी, दो महीने पहले आई थी रायपुर
गुस्ताखी माफ: गरीब आदिवासियों की तो ये दिनचर्या है साहब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नया खतरा: केंद्र ने राज्य सरकारों को किया अलर्ट, बताईं सावधानियां नया खतरा: केंद्र ने राज्य सरकारों को किया अलर्ट, बताईं सावधानियां
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 44 # 28 november 2021

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?