ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चौतरफा पाबंदियों पर छलका साउथ अफ्रीका का दर्द, कहा- ओमीक्रॉन का पता लगाने की दी जा रही सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चौतरफा पाबंदियों पर छलका साउथ अफ्रीका का दर्द, कहा- ओमीक्रॉन का पता लगाने की दी जा रही सजा

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
चौतरफा पाबंदियों पर छलका साउथ अफ्रीका का दर्द, कहा- ओमीक्रॉन का पता लगाने की दी जा रही सजा
चौतरफा पाबंदियों पर छलका साउथ अफ्रीका का दर्द, कहा- ओमीक्रॉन का पता लगाने की दी जा रही सजा
SHARE

जोहान्सबर्ग (एजेंसी)। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का पता लगने के बाद ब्रिटेन समेत कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रितबंध लगा दिया है। विदेशी देशों की ओर से यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने से नाखुश दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को कहा कि उसे एडवांस जीनोम सीक्वेंसींग के जरिए वैरिएंट खोजने की सजा दी जा रही है। दक्षिण अफ्रीका ने आगे कहा कि इसकी वजह से पर्यटन, अर्थव्यवस्था के बाकी सेक्टर को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। नए वैरिएंट का पता चलने के बाद ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड, अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन कर दी है।

दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के कुछ टॉप महामारी विज्ञानी और साइंटिस्ट हैं, जो कोरोना वायरस के इस नए प्रकार को पहचानने में कामयाब रहे हैं। ओमीक्रॉन वैरिएंटर का सबसे पहले पता साउथ अफ्रीका में ही लगा है और उसके बाद से बेल्जियन, बोत्सवाना, इजराइल और हांगकांग में भी इस वैरिएंटी के केस की पुष्टि हुई है। दक्षिण अफ्रीका के इंटरनेशनल रिलेशन और कॉपरेशन मंत्रालय ने कहा ‘यात्रा प्रतिबंधों का यह नया दौर साउथ अफ्रीका को उसकी उन्नत जीनोम सिक्वेंसिंग और नए वैरिएंट का पता लगाने की क्षमता के लिए दंडित करने जैसा है।

अच्छे साइंस की सराहना की जानी चाहिए
मंत्रालय ने आगे कहा कि अच्छे साइंस की सराहना की जानी चाहिए न कि दंडित किया जाना चाहिए। दरअसल, शुक्रवार और शनिवार को कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका और इससे संबंधित क्षेत्र के अन्य देशों में यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नलेदी पंडोर ने एक बयान में कहा कि हमारी चिंता यह है कि इन प्रतिबंधों, यात्रा और पर्यटन उद्योगों और व्यापार को नुकसान हो रहा है।

बाकी वैरिएंट के बाद प्रतिबंधों का दिया हवाला
दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अन्य देशों में भी कोरोना के नए वैरिएंट का पता चला था, लेकिन उन देशों को लेकर जो वैश्विक प्रतिक्रिया सामने आई थी वो दक्षिण अफ्रीका की तुलना में काफी अलग रही थी। दक्षिण अफ्रीका में वैज्ञानिकों की एक टीम ने बुधवार को कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट की घोषणा की थी। वैज्ञानिकों ने कहा था कि उन्होंने एक ऐसे वैरिएंट का पता लगाया है जो संभवत: शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बच सकता है और यह बाकी वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है।

दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों की घोषणा के बाद शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ओमीक्रॉम नाम दिया और इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न बताया। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि शुरुआती साक्ष्य के अनुसार यह फिर से संक्रमण के बढऩे का संकेत देता है।

शेयर मार्केट : बाजार में भारी गिरावट, 586 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम
Gustakhi Maaf: मोदी की किस बात का भरोसा करे जनता
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की जीत-रत्नावली
Railway News : 22 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई गाड़ियां, इन ट्रेनों का बदला समय
Breaking News : भिलाई में 8 साल से हो रहा था नाबालिग का गैंग रेप, दो आरोपी गिरफ्तार… चार की तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 19 साहित्यकारों व भाषाविदों को सम्मानित करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 19 साहित्यकारों व भाषाविदों को सम्मानित करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत बड़ा हादसा: श्मशान घाट जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?