ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गन्ना या जिन्ना: जेवर से सीएम योगी ने फिर अखिलेश यादव पर कसा तंज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गन्ना या जिन्ना: जेवर से सीएम योगी ने फिर अखिलेश यादव पर कसा तंज

By @dmin
Published: November 25, 2021
Share
गन्ना या जिन्ना: जेवर से सीएम योगी ने फिर अखिलेश यादव पर कसा तंज
गन्ना या जिन्ना: जेवर से सीएम योगी ने फिर अखिलेश यादव पर कसा तंज
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है। नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने नाम लिए बगैर उन्हें ‘जिन्ना का अनुयायी’ बताकर हमला बोला। कहा कि जिन्ना के अनुयाइयों को प्रदेश की जनता सबक सिखाने को तैयार है। उधर, अखिलेश यादव ने जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास को धोखा बताते हुए कहा कि जल्द ही ये भी बिक जाएगा।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधारशिला रखी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यहां के किसानों ने कभी गन्ने की मिठास बढ़ाने का काम किया था, लेकिन कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था। ये वही लोग थे जो आज जिन्ना के अनुयायी बने हुए हैं, जिन्हें यहां की जनता सबक सिखाने को तैयार है।

बता दें कि हाल ही में अखिलेश ने भारत विभाजन के जिम्मेदार और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी, सरदार पटेल और पं नेहरू से करते हुए कहा था कि आजादी की लड़ाई में जिन्ना की भी प्रमुख भूमिका थी। भाजपा और कांग्रेस ने उनके इस बयान की आलोचना करते हुए इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा बताया है। योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा तेज किए गए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश के नागरिकों ने एक बदलते हुए भारत को देखा है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारतÓ को बनते देखा है। उन्होंने इसे विकास का यज्ञ बताते हुए कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा, मैं उन 700 किसानों का भी धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने बिना किसी दबाव के खुद ही लखनऊ आकर एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी थी। ये बदले हुए प्रदेश की तस्वीर है। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्ययन मंत्री ज्योतिरादत्यि सिंधिया, उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को दिया नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब
Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा
पुलिसकर्मी बन लूट को दिया अंजाम, खरीददारी करने आए लोगों से चेकिंग के नाम पर छीने रूपये
चीकू के रोजाना सेवन से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
शीतलहर का कहर, हरियाणा और राजस्थान में जीरो डिग्री पहुंचा पारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास पर बोले पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश ने खूब सुने थे ताने, अब लोग भरेंगे इंटरनेशनल उड़ानें जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास पर बोले पीएम मोदी, उत्तर प्रदेश ने खूब सुने थे ताने, अब लोग भरेंगे इंटरनेशनल उड़ानें
Next Article एडीबी ने 11,185 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया, कोविड-19 टीके खरीदने पर होगा खर्च एडीबी ने 11,185 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया, कोविड-19 टीके खरीदने पर होगा खर्च

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?