ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कैबिनेट की बैठक में फैसला, वैट में 1 और 2 प्रतिशत की कमी की गई, स्कूलों को 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

कैबिनेट की बैठक में फैसला, वैट में 1 और 2 प्रतिशत की कमी की गई, स्कूलों को 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति

By @dmin
Published: November 22, 2021
Share
बड़ी खबर : तेल की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा, 122 रुपये के पार पहुंचा दाम
बड़ी खबर : तेल की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा, 122 रुपये के पार पहुंचा दाम
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में कई रियायतों का प्रस्ताव था। सबसे अहम प्रस्ताव पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का था इसे स्वीकार कर लिया गया। सरकार ने कहा कि वह VAT में 1 और 2 प्रतिशत की कमी की घोषणा करती है। पेट्रोल पर 1 फीसदी VAT कम किया गया है और डीजल में 2 फीसदी VAT कम किया गया है। इससे राज्य के खजाने पर 1 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। एक और अहम फैसला कैबिनेट ने किया। इसमें पूरे राज्य के स्कूलों को 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दे दी। अभी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल रहे थे।

बताया जा रहा है कि वाणिज्यिक कर विभाग ने पेट्रोल-डीजल पर VAT कटौती का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह प्रस्ताव सभी पड़ोसी राज्यों में VAT की दर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में इस समय पेट्रोल की कीमत 101.88 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल 93.86 रुपया प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। पड़ोसी राज्यों में उत्तर प्रदेश और झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमतें यहां से अधिक हैं। जबकि डीजल के मामले में केवल महाराष्ट्र और आंध्र-तेलंगाना में कीमतें छत्तीसगढ़ से अधिक हैं।

ऐसे में विभाग ने 5 से 7 रुपए तक कटौती का प्रस्ताव दिया है। तर्क है कि इससे कीमतें पड़ोसी राज्यों की न्यूनतम कीमतों के आसपास हो जाएंगी। इसकी वजह से अंतरराज्यीय परिवहन में लगे वाहन छत्तीसगढ़ में अधिक तेल भराएंगे। वहीं सीमावर्ती जिलों के लोग सस्ते तेल की तलाश में पड़ोसी राज्यों में नहीं जाएंगे। इस तरह तेल की खपत बढ़ने से टैक्स कम करने का साइड इफेक्ट कमजोर होगा।

सुपेला हॉस्पिटल होगा और अपडेट गाइनीकोलॉजिस्ट के साथ रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक होंगे नियुक्त
Gustakhi Maaf: पांचवी पास पढ़ा रहा पांच-पांच क्लास
सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कई वाहन कुचलते हुए निकल गए
बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी तस्कर को पकड़ा, हेरोइन के छह पैकेट बरामद
गुस्ताखी माफ: अफवाह की दुकानदारी और साइड इफेक्ट्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पार्षद सूरज बंछोर की हत्या का खुलासा: कातिलों ने एक साल से बना रखी थी योजना… मौका मिला तो कर दी हत्या पार्षद सूरज बंछोर की हत्या का खुलासा: कातिलों ने एक साल से बना रखी थी योजना… मौका मिला तो कर दी हत्या
Next Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च संसद सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?