रायबरेली (एजेंसी)। रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने एक फिर प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। हालांकि अदिति सिंह पहले भी अपनी पार्टी और उनके वरिष्ठ नेताओं पर हमलावर होती रही हैं। कृषि कानून लागू करने से लेकर उसे निरस्त करने के बाद प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी को लेकर विधायक अदिति सिंह ने सवाल उठाया है।
विधायक अदिति सिंह ने कहा, विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी। जब कृषि कानून को निरस्त कर दिया गया है तब भी उन्हें समस्या हो रही है।
As far as Lakhimpur & other issues are concerned, Priyanka Gandhi always politicised it. CBI probe is underway into Lakhmipur incident, SC is taking cognisance of it. If she doesn't trust the institutions, I can't understand whom does she trust?: Aditi Singh, Rebel Congress MLA pic.twitter.com/SyQbhzXkiy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 20, 2021
अदिति सिंह ने कहा, प्रियंका गांधी चाहती क्या हैं, उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। प्रियंका सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीतिकरण के लिए मुद्दे नहीं हैं। लखीमपुर की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस की बागी विधायक ने कहा, लखीमपुर और अन्य मुद्दों की बात है तो प्रियंका गांधी ने हमेशा इसका राजनीतिकरण किया है। लखीमपुर घटना की जांच चल रही है, सुप्रीम कोर्ट भी इस पर संज्ञान ले चुका है। अगर वह संस्थानों पर भरोसा नहीं करती हैं, तो मुझे समझ नहीं आता है कि वह किस पर भरोसा करती हैं?





