ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दी भगाने बढ़ी कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड, 10000 की वेटिंग, कई राज्यों को होती है सप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सर्दी भगाने बढ़ी कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड, 10000 की वेटिंग, कई राज्यों को होती है सप्लाई

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
सर्दी भगाने बढ़ी कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड, 10000 की वेटिंग, कई राज्यों को होती है सप्लाई
सर्दी भगाने बढ़ी कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड, 10000 की वेटिंग, कई राज्यों को होती है सप्लाई
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के झाबुआ-धार की पहचान कड़कनाथ मुर्गे के रूप में है लेकिन सर्दी के मौसम में कड़कनाथ की डिमांड बढऩे की वनजह से 2016 से ग्वालियर के कृषि विज्ञान केंद्र में भी उत्पादन शुरू हो गया है। इस बार सर्दी के दिनों की अवधि ज्यादा होने की वजह से डिमांड ज्यादा हो रही है और अभी ग्वालियर से सप्लाई होने वाले कड़कनाथ के लिए करीब 10 हजार की लंबी वेटिंग बताई जा रही है।

ग्वालियर के कृषि विज्ञान केंद्र में पैदा होने वाले कक्कड़ नाथ मुर्गों की डिमांड लगातार तेजी से बढ़ रही है और यही वजह है कि बीते एक महीने में कृषि विज्ञान केंद्र के पास कड़कनाथ मुर्गों की डिमांड पांच गुना ज्यादा आने लगी है। इसे कृषि विज्ञान केंद्र कड़कनाथ मुर्गा की डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहा है। हालात ये है कि कृषि विज्ञान केंद्र के पास कड़कनाथ के 10 हजार चूजों और मुर्गों की वेटिंग चल रही है।

सर्दियां में बढ़ती है कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड
सर्दी बढ़ते ही बढ़ी ‘कड़कनाथ’ की डिमांडइस समय पूरे देश भर में कड़कनाथ मुर्गा की भारी डिमांड है। सर्दियों के मौसम में यह डिमांड 4 से 5 गुना बढ़ जाती है।क्योंकि यह कडकनाथ मुर्गे का चिकन तासीर में काफी गर्म होता है और सर्दियों के समय इसका चिकन खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ग्वालियर कृषि विज्ञान केंद्र के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों से भी कड़कनाथ मुर्गे की काफी डिमांड है, यही वजह है कि कृषि विज्ञान केंद्र इस डिमांड को पूरी नहीं कर पा रहा है।

देश का तीसरा कड़कनाथ सेंटर
बताया जाता है कि ग्वालियर कृषि विज्ञान केंद्र देश का तीसरा ऐसा सेंटर है जहां पर कड़कनाथ मुर्गा की हेचिंग की जाती है। मतलब कड़कनाथ के अंडे से चूजे तैयार किए जाते हैं और उन्हें बेचा जाता है। यहां तैयार चूजे प्रदेश के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सो में जाते सप्लाई किए जाते हैं। यहां से मध्यप्रदेश के साथ साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात ,महाराष्ट्र और हैदराबाद से भी लोग कड़कनाथ की चूजे और मुर्गा- मुर्गी लेने पहुंचते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में इनकी मांग काफी ज्यादा हो जाती है।

लगातार बढ़ाया जा रहा है उत्पादन
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ साइंटिस्ट डॉ राजसिंह कुशवाह का कहना है कि ग्वालियर के कृषि विज्ञान केंद्र में साल 2016 में कड़कनाथ का उत्पादन शुरू हुआ था। यहां पर झाबुआ से लाकर 200 चूजे की हेचरी बनाई गई थी। इसके बाद से लगातार इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा रही है। कड़कनाथ का उत्पादन बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन करने वाले ग्रामीणों को ट्रेनिंग देकर इसका उत्पादन बढ़ाया जा रहा है बावजूद इसके सर्दियों के सीजन में कड़कनाथ मुर्गों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि इनकी पूर्ति नहीं हो पा रही है।

कड़कनाथ के पालन से किसान को भी फायदा
ग्वालियर कृषि विज्ञान केंद्र में इस बार जिले के 45 किसानों ने कड़कनाथ पालन के लिए आवेदन दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ साइंटिस्ट और प्रमुख डॉ राज सिंह कुशवाह का कहना है कि अंचल में कड़कनाथ का उत्पादक किसानों के लिए एक आय अच्छा जरिया साबित हो रहा है। किसान कड़कनाथ का उत्पादन कर इसे अच्छे मुनाफे में बेच कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। खासकर कोरोना संक्रमण काल में कड़कनाथ मुर्गे की भारी डिमांड थी।

कड़कनाथ में प्रोटीन भरपूर
जानकारों के मुताबिक कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे की सामान्य प्रजाति के मुर्गे से अच्छी मेडिकेशन वैल्यू होती है। कड़कनाथ में प्रोटीन तत्व 25%, फैट 0.73 से 1.03 प्रतिशत रहता है। इसके साथ ही लिनोलिक एसिड 24% और कैस्ट्रॉल 184 मिलीग्राम होता है। कड़कनाथ के चिकिन में प्रोटीन मुर्गे की अन्य प्रजातियों से ज्यादा जबकि फैट और कैस्ट्रोल कम होता है। अच्छी मेडिसिनल वैल्यू की वजह से इसमें बीमारियां भी नहीं होती है।कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति का खून काले रंग का होता है, इसके अलावा मांस और हड्डियां भी काली होती है।कड़कनाथ गर्म तासीर का होता है इसी वजह से सर्दियों में इसके मांस का सेवन लाभकारी माना जाता है।

“महिला लखपति कार्यक्रम” के अंतर्गत आजीविका के अवसरों की जानकारी देने कार्यशाला आयोजित
कोरबा में सराफा व्यवसायी की घर में घुसकर हत्या, घटना के बाद क्रेटा कार लेकर भागे हमलावर… जांच में जुटी पुलिस
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का शुभारंभ … कहा- छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना
IPL-2024: 22 मार्च को शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन, एमपीएल भी कराने की योजना
आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहुल से मिलकर भी नहीं माने सिद्धू, सोनिया गांधी को लिखा 13 मांगों वाला खत, चन्नी की बढ़ेगी टेंशन सिद्धू फिर विवादों में: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया बड़ा भाई, करतारपुर में दिया बयान
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हादसा : दो बाइक बीच टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?