ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिद्धू फिर विवादों में: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया बड़ा भाई, करतारपुर में दिया बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPoliticsWorld

सिद्धू फिर विवादों में: पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया बड़ा भाई, करतारपुर में दिया बयान

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
राहुल से मिलकर भी नहीं माने सिद्धू, सोनिया गांधी को लिखा 13 मांगों वाला खत, चन्नी की बढ़ेगी टेंशन
राहुल से मिलकर भी नहीं माने सिद्धू, सोनिया गांधी को लिखा 13 मांगों वाला खत, चन्नी की बढ़ेगी टेंशन
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू ने पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया है। पिछली बार भी जब सिद्धू पाकिस्तान गए थे तो करतारपुर कॉरिडोर खोलने के मुद्दे पर पाकिस्तानी सेना के जनरल बाजवा से गले मिले थे। इसके बाद उनका कड़ा विरोध हुआ था। ऐसे में उनके आज के दौरे पर सभी की नजरें टिकी थी। सिद्धू के साथ इस दौरे पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा, पवन गोयल भी गए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अपने साथ 18 नवंबर को ही श्री करतारपुर साहिब दर्शन के लिए ले जाना चाहते थे लेकिन सिद्धू अपने समर्थक गुट के साथ जाने के इच्छुक थे। इसलिए उन्होंने अलग से जाने की योजना बनाई।

वहीं, सिद्धू के रुख को देखते हुए पंजाब सरकार ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय को 18, 19 व 20 नवंबर के लिए जिन मंत्रियों व नेताओं की सूची भेजी, उनमें नवजोत सिद्धू का नाम तीसरी सूची में छठे स्थान पर दिया था, जिसके चलते विदेश मंत्रालय ने उन्हें 20 नवंबर को करतारपुर जाने की अनुमति दी है। हालांकि सिद्धू को 18 व 19 नवंबर को करतारपुर जाने की अनुमति न मिलने के लिए कांग्रेस पार्टी विदेश मंत्रालय को जिम्मेदार ठहरा रही थी। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी ने सिद्धू को अपने साथ चलने को कहा था लेकिन सिद्धू तैयार नहीं हुए। इस पर चन्नी सरकार ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष और आप विधायक हरपाल सिंह चीमा के साथ जाने की सलाह दी लेकिन इस पर चीमा ने इनकार कर दिया। वे अपने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और अन्य आप विधायकों के साथ श्री करतारपुर साहिब जाने की तैयारी कर चुके थे।

मंगलवार को पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता के दौरान सिद्धू ने एलान किया था कि वह श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए तुरंत आवेदन कर रहे हैं। सिद्धू 19 नवंबर को गुरुपर्व के मौके पर दर्शन करने के इच्छुक थे लेकिन उन्हें यह मौका नहीं मिल पाया।

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, कार्डिएक अरेस्ट ने ली जान
बढ़ते जल-वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियों का खतरा…
नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वेडनेसडे’ के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग
डिवाइडर से टकराई पिकअप, 24 लोग घायल, तीन को गंभीर चोट
बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए गृहमंत्री मुश्तैद, दिल्ली में रहकर कर रहे सहायता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्वॉड की अगली बैठक में चीन की 'दुखती रग' पर होगी चर्चा, भारत भी है अहम सदस्य क्वॉड की अगली बैठक में चीन की ‘दुखती रग’ पर होगी चर्चा, भारत भी है अहम सदस्य
Next Article सर्दी भगाने बढ़ी कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड, 10000 की वेटिंग, कई राज्यों को होती है सप्लाई सर्दी भगाने बढ़ी कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड, 10000 की वेटिंग, कई राज्यों को होती है सप्लाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?