ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार
शहर के दूसरे आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल का काम शुरू: विधायक वोरा बोले- अच्छी गुणवत्तायुक्त शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के होनहार बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए चलाई जा रही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की योजना का दुर्ग शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी आगाज हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छग राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के प्रयासों से दीपक नगर स्कूल के बाद तकिया पारा स्कूल को भी स्वामी आत्मानंद स्कूल का दर्जा प्राप्त हो गया है।

1 करोड़ 54 लाख से दीपक नगर स्कूल के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करने के बाद विधायक वोरा एवं महापौर बाकलीवाल ने 64 लाख की लागत से तकियापारा स्कूल में भी होने जा रहे विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत 27 लाख से अहाता निर्माण एवं 37 लाख से भवन रेनोवेशन कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करवाया।

शिक्षक शिक्षिकाओं एवं वार्ड वासियों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के दौरान विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा हर अमीर गरीब सर्वसाधारण परिवार से आने वाले बच्चों का एकसमान अधिकार है। अपने पैरों पर खड़ा होने एवं माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा करने के लिए, शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए हर बच्चे को शिक्षित होना आवश्यक है।

विधायक वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार ने स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय की अतुलनीय योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में 150 से अधिक विद्यालयों को चयनित किया गया है। दुर्ग शहर की आबादी को देखते हुए 5 उत्कृष्ट विद्यालयों की मांग की गई थी जिसमें से दो को इसी सत्र में तत्काल स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

विधायक वोरा ने विद्यालय की तुलना बड़े नाम वाले अंग्रेजी स्कूलों से करते हुए कहा कि पहले जितने लोग निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए भटकते थे उससे ज्यादा प्रतिसाद अब आत्मानंद विद्यालय को प्राप्त हो रहा है। वार्ड वासियों ने विद्यालय में आसपास के नागरिकों के बच्चों के लिए सीटें आरक्षित करवाने की मांग रखी जिसपर वोरा ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर शासन स्तर पर नियम बनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एमआईसी दीपक साहू, अब्दुल गनी, वरिष्ठ कांग्रेसी रऊफ कुरैशी, अमीन कुरैशी, शेख अमीर, अनीस रजा, नासिर खोखर, अंशुल पांडेय, सैयद सैफ, जहांगीर आजमी, प्रिंसिपल अनिल शुक्ला, निगम अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, जितेंद्र समैया, विकास दमाहे सहित सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी मौजूद थे।

गोल्ड जीतते ही नीरज पर पैसों की बारिश: हरियाणा सरकार ने दी छह करोड़ रुपए और क्लास वन की नौकरी… जाने अब तक नीरज को कितना मिला इनाम
कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटे में आए 11692 केस, 28 संक्रमितों की जान गई
राहुल गांधी पर हमले की कोशिश! लुधियाना में कांग्रेस नेता पर युवकों ने फेंका झंडा, चन्नी और सिद्धू भी थे मौजूद
श्रद्धा कपूर के नाम एक और बायोपिक, बनेंगी रुखसाना कौसर
नरवा विकास योजना: वनांचल में 1962 नालों के 8 लाख हेक्टेयर से अधिक जल ग्रहण क्षेत्र में 38 लाख संरचनाओं का होगा निर्माण… कैम्पा मद से 392 करोड़ स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
Next Article क्वॉड की अगली बैठक में चीन की 'दुखती रग' पर होगी चर्चा, भारत भी है अहम सदस्य क्वॉड की अगली बैठक में चीन की ‘दुखती रग’ पर होगी चर्चा, भारत भी है अहम सदस्य

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?