ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश से बेहाल आंध्रप्रदेश: भारी बारिश ने मचाई तबाही… अब तक 17 की मौत, 100 से अधिक लापता… पीएम मोदी ने की सीएम जगन से बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बारिश से बेहाल आंध्रप्रदेश: भारी बारिश ने मचाई तबाही… अब तक 17 की मौत, 100 से अधिक लापता… पीएम मोदी ने की सीएम जगन से बात

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
Modi cabinet approves Kushinagar International Airport in Uttar Pradesh: so many crores for the development of livestock
Modi cabinet approves Kushinagar International Airport in Uttar Pradesh: so many crores for the development of livestock
SHARE

तिरुपति (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश के कारण सर्वाधिक बुरे हालात दक्षिण आंध्र के हैं। यहां के तिरुपति, चित्तुर, रायलसीमा, अनंतपुर आदि जिलों में भारी तबाही मची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में जानकारी ली और राज्य को हरसंभव मदद का वादा किया।

आंध्र प्रदेश के रायलसीमा सहित तीन तटीय जिले में 20 सेंटीमीटर तक की बारिश ने कहर बरपाया। जिसमें शुक्रवार को कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। कडप्पा जिले में अब भी 12 लोगों के लापता होने की खबर है। चित्तूर जिले में भीषण बाढ़ में एक पूरी इमारत बह गई थी। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कदरी इलाके में कमजोर पड़े चार मकान एक साथ ढह गए। इसमें कई लोगों के दबे होने की खबर है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जबकि भारतीय वायु सेना, एसडीआरएफ और दमकल सेवा के कर्मियों ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचाया।

बारिश के कारण तिरुपति के टैंपल टाउन में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। तिरुपति के बाहरी इलाके में स्थित स्वर्णमुखी नदी में बाढ़ आ गई है और जलाशयों में पानी भर गया है। कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की खबर है। घाट रोड और तिरुमाला हिल्स के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जिसके कारण दर्शन करने गए सैकड़ों श्रद्धालु भी फंसे हुए हैं।

स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है और बचाव कार्य जोरों पर है। बाढ़ ने कई जगहों पर सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है और रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। रायलसीमा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले प्रभावित हुए हैं। उफनती नदियों और नालों ने जिलों में भारी बाढ़ ला दी, कुछ स्थानों पर सड़कें काट दीं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं और वाहन बह गए।

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे पाटन, जामगांव में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल का लोकार्पण
दिल्ली दौरे को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा – हर दौरा राजनीतिक कारणों से नहीं होता
कैंप-1 सांई नगर हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, तीन संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज जारी
न्यूज वेबसाइटों एवं पोर्टलों को विज्ञापन हेतु इम्पैनलमेंट करने आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 तक
Breaking News : टी-20 वर्ल्डकप पर इंग्लैंड का कब्जा, मेलबर्न में पाकिस्तान का टूटा सपना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत भीषण सड़क हादसा: वैन-टैंकर की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन घायल
Next Article बढ़ेगी देश की समुद्री ताकत: कल नौसेना के बेड़े में शामिल होगा आईएनएस विशाखापत्तनम बढ़ेगी देश की समुद्री ताकत: कल नौसेना के बेड़े में शामिल होगा आईएनएस विशाखापत्तनम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?