ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धनतेरस-दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल…. वाहनों के पंजीयन में दर्ज की गई 17.17 प्रतिशत की वृद्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धनतेरस-दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल…. वाहनों के पंजीयन में दर्ज की गई 17.17 प्रतिशत की वृद्धि

By @dmin
Published: November 12, 2021
Share
A gift to the public before the festivals, the government has reduced the import duty on edible oils
A gift to the public before the festivals, the government has reduced the import duty on edible oils
SHARE

रायपुर। कोरोना की लगातार सम्हलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, व्यवसायिक टेऊक्टर की खरीदी बढ़ी है। साथ ही व्यक्तिगत उपयोग के वाहनों मोटर सायकल, माल वाहक वाहनों की खरीदी में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है।

परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 2 से 6 नवम्बर के बीच 13 हजार 706 वाहनों की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 12 से 16 नवम्बर के दौरान 11 हजार 697 वाहनों की खरीदी हुई थी। दीपावली के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शितापूर्ण नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए रोजगार तथा आय के अवसर निर्मित हुए। लोगों की जेब में पैसे की आवक बनी रही। इसकी वजह से कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन की परिस्थितियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियां चलती रही। बीते दो वर्षों में धनतेरस-दीपावली के दौरान भी ऑटोमोबाईल सेक्टर में अच्छी रौनक रही। इस वर्ष कोरोना संक्रमण दर अत्यधिक कम होने के कारण बाजार में और भी बड़ा उछाल आया है। कोरोना संकट काल में भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य चलता रहा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर में बढ़ोतरी, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना आदि के माध्यम से लोगों को आय और रोजगार का अच्छा जरिया मिला।

प्रदेश में वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 607 कृषि कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले ट्रेक्टरों की खरीदी की गई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 242 ट्रेक्टरों की खरीदी की गई थी। इसी प्रकार वर्ष 2021 में 9 हार्वेस्टरों और 18 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई, जबकि पिछले वर्ष मात्र 01 हार्वेस्टर और 7 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में 11 हजार 313 मोटर सायकल और स्कूटरों, 153 मोपेड की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 9 हजार 223 मोटर सायकल और स्कूटरों, 31 मोपेड वाहनों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में निजी उपयोग के लिए 13 ओमनी बस, 11 मैक्सी कैब, 10 मोटर कैब, 19 ई-रिक्शा, 05 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी हुई। पिछले वर्ष 07 ओमनी बस, 01 मैक्सी कैब, 8 मोटर कैब, 13 ई-रिक्शा और 29 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी की गई थी। इसके साथ ही साथ इस वर्ष 2021 में 1370 कार, 140 गुडस् कैरियर वाहन, 23 एक्सेवेटर की खरीदी की गई है।

Breaking News : विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान
ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद सुखोई – मिराज दुर्घटनाग्रस्त, एक मुरैना तो दूसरा भरतपुर में गिरा… एक पायलट शहीद
रेत और ईंट के अवैध परिवहन का मामला, राजनांदगांव में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त
‘ तलाक के लिए समान आधार ‘ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, कहा- मुश्किल हो जाएगी
ओड़िशा से निकला गांजा राजनांदगांव में पकड़ाया, पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी तस्करी… जानें कैसे फंसे शातिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ… एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे हैं भाग स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ… एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे हैं भाग
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र… पेट्रोल डीजल के सेस में कमी सहित रखी यह मांगे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?