ग्वालियर (एजेंसी)। शहर में एक सनकी आदमी ने अपनी की कार को आग के हवाले कर दिया। दरअसल इस सख्श ने कार फायनेंस कराया था लेकिन समय पर किश्ते नहीं भरी जिससे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गाड़ी कार सीज करने पहुंचे। जब टीम गाड़ी को ले जा रही थी, तभी कार मालिक आ गया। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। उसने कार में वहीं आग लगा दी जिससे कार जलने लगी। फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार राख हो चुकी थी।

यह घटना गोला का मंदिर भिंड रोड की है। ग्वालियर के गोला का मंदिर भिंड रोड पर कार को कुछ लोग एक ऑटो से लिफ्ट कर ले जा रहे थे। इस तरह कार ले जाने से कार मालिक विनय शर्मा काफी नाराज हुआ। उसने टीम को पहले धमकाया भी। जैसे ही रिकवरी टीम ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो कार मालिक ने कहा- अब ले जाकर दिखा कार और गाड़ी पर पेट्रोल की बोतल उड़ेल दी। इसके बाद कार में आग लगा दी।
देखते ही देखते कार लपटों में घिर गई। कार में आग लगती देख पास की फैक्टरी के गार्ड ने तत्काल आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी फायरिंग कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसी समय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घटना के लाइव वीडियो पुलिस को मिले हैं। कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।




