ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 8 देशों की मीटिंग: दिल्ली में हुआ ऐलान, आतंकवाद का गढ़ नहीं बन पाएगा अफगान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

8 देशों की मीटिंग: दिल्ली में हुआ ऐलान, आतंकवाद का गढ़ नहीं बन पाएगा अफगान

By @dmin
Published: November 10, 2021
Share
SCO NSA summit 2021: लश्कर-जैश पर हो कड़ी कार्रवाई, अजीत डोभाल ने स्पष्ट किया भारत का इरादा
SCO NSA summit 2021: लश्कर-जैश पर हो कड़ी कार्रवाई, अजीत डोभाल ने स्पष्ट किया भारत का इरादा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में 8 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मीटिंग में अफगानिस्तान के हालात को लेकर बात हुई है। इस मीटिंग में यह तय करने पर जोर दिया गया है कि अफगानस्तिान कट्टरपंथ, उग्रवाद से मुक्त रहे एवं कभी वैश्विक आतंकवाद का स्रोत नहीं बन पाए। इसके अलावा अफगान समाज में सभी वर्गों को भेदभाव रहित एवं एकसमान मानवीय मदद मिलने को लेकर भी सहमति बनी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में यहां हुई इस बहुपक्षीय बैठक में ईरान, रूस, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अथवा सुरक्षा परिषद के सचिवों ने भाग लिया। भारत की पहल में आयोजित इस बैठक में पाकस्तिान और चीन को भी निमंत्रण दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें भाग नहीं लिया।

इस मीटिंग में दिल्ली घोषणा पत्र जारी किया गया। घोषणापत्र के अनुसार बैठक में अफगानस्तिान, विशेष रूप से वहां की सुरक्षा स्थिति तथा उसके क्षेत्रीय एवं वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की गई। सभी पक्षों ने उस देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, आतंकवाद के कारण उभरे खतरों, कट्टरवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के साथ-साथ अफगान जनता को मानवीय सहायता की जरूरत पर बल दिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं स्थिर अफगानस्तिान के प्रति मजबूत समर्थन दोहराया। इसके साथ ही संप्रभुता, एकता एवं प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करने और आंतरिक मामलों में दखल नहीं देने की बात कही। उन्होंने अफगानस्तिान की सुरक्षा स्थिति में गिरावट के कारण लोगों को होने वाली तकलीफों पर गहरी चिंता जताई। इसके साथ ही इस मीटिंग में कुंदुज़, कंधार एवं काबुल पर आतंकवादी हमलों की भत्र्सना की गई।

टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए भी हुई बात
दिल्ली घोषणापत्र में इस बार पर जोर दिया गया कि अफगानस्तिान की धरती का आतंकवादियों को पनाह एवं प्रशिक्षण देने तथा आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने एवं धन मुहैया कराने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। घोषणापत्र में सभी पक्षों ने सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा की और उससे मुकाबला करने का संकल्प दोहराया। इसमें आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने एवं अन्य ढांचागत सहायता और कट्टरवाद को समाप्त करना शामिल है।

अलगाववाद को खत्म करने के लिए किए जाएंगे प्रयास
सभी पक्षों ने कहा कि यह सुनश्चिति किया जाएगा कि अफगानस्तिान वैश्विक आतंकवाद की सुरक्षित पनाहगाह नहीं बने। उन्होंने कट्टरवाद, उग्रवाद, अलगाववाद एवं तस्करी के खिलाफ सामूहिक सहयोग का आह्वान किया। दिल्ली घोषणापत्र के अनुसार अफगानस्तिान में एक वास्तविक रूप से खुली एवं समावेशी सरकार बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया, जिसमें अफगानस्तिान के सभी लोगों की इच्छाशक्ति तथा सभी वर्गों एवं जातीय राजनीतिक शक्तियों का प्रतिनिधत्वि हो।

नरवा विकास योजना, ‘कावरा नाला सुदूर वनांचल में लेकर आया विकास का कारवां’
Big news : नेहरू नगर बाईपास में 30 फीट हाइट से गिरी कार, गंभीर रूप से घायल हुअ चालक
पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन…. फ्लोर टेस्ट में फेल होने पर गिर गई थी कांग्रेस सरकार
चंदन का तेल होता है कई औषधीय गुणों से भरपूर, जानिए इससे मिलने वाले 5 फायदे
टोक्यो ओलंपिक: पीएम मोदी ने खिलाडिय़ों से कहा- अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चार जवानों पर फायरिंग करने वाले जवान ने बताया क्यों किया ऐसा चार जवानों पर फायरिंग करने वाले जवान ने बताया क्यों किया ऐसा… जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान… इस पूरी वारदात के पीछे यह थी वजह
Next Article मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ के विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि… परिजनों से भेंट कर प्रकट की शोक संवेदना मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ के विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि… परिजनों से भेंट कर प्रकट की शोक संवेदना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?