जगदलपुर/भिलाई। सुकमा जिले के लिंगनपल्ली कैंप में दो दिन पहले हुई फायरिंग की घटना के बाद आरोपी जवान ने पुलिस के सामने बयान दिया है। अपने ही साथी जवानों को गोली मारकर हत्या करने वाले रितेश रंजन ने बताया कि उसने क्यों इस घटना का अंजाम दिया।
पुलिस को दिए अपने बयान में आरोपी जवान रितेश रंजन ने कहा कि हां मैंने ही सभी को मारा है। सभी मेरी पत्नी के बारे में गलत बातें करते थे। मुझे बात बात पर चिढ़ते थे। रितेश रंजन ने बताया कि उसके साथी जवान उसकी पत्नी को कच्ची कली कहते थे। रितेश रंजन ने यह भी बताया कि साथी जवान मुझे मारने की प्लानिंग कर रहे थे इसलिए मैने सभी को मार दिया।




