ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूलों में ही बनेंगे जाति प्रमाणपत्र… छात्रावासों में सप्लाई करेंगी स्व-सहायता समूह… कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्कूलों में ही बनेंगे जाति प्रमाणपत्र… छात्रावासों में सप्लाई करेंगी स्व-सहायता समूह… कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

By @dmin
Published: November 9, 2021
Share
स्कूलों में ही बनेंगे जाति प्रमाणपत्र… छात्रावासों में सप्लाई करेंगी स्व-सहायता समूह… कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
स्कूलों में ही बनेंगे जाति प्रमाणपत्र… छात्रावासों में सप्लाई करेंगी स्व-सहायता समूह… कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
SHARE

दुर्ग। स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए छात्रावासों में इनके माध्यम से सप्लाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही स्कूलों में ही बच्चों को जाति प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि उन्हें बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। इस संबंध में निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में दिये।

बैठक में उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है कि उनके लिए मार्केट लिंकेज किया जाए और शासकीय रूप से उपयोग होने वाली अधिकाधिक सामग्री का क्रय उनके माध्यम से किया जाए। साथ ही उन्होंने समूहों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा एवं बाजार के ट्रेंड के मुताबिक वस्तुओं के निर्माण के संबंध में प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिये। आज बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, एडीशनल कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, भिलाई निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छठ पूजा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की
छठ पूजा के अवसर पर होने वाली तैयारियों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की। उन्होंने आज शाम तक ही लाइटिंग वगैरह सारे इंतजाम छठ घाटों में करा लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर तालाब तो साफ कर ही रहे हैं। पर्व के पश्चात भी किसी तरह की गंदगी घाटों में नहीं छूटनी चाहिए।

एएनएम नर्सों को वेतन भुगतान नहीं होने पर दिखाई सख्त नाराजगी
कलेक्टर ने बैठक में भिलाई चरौदा में कार्य कर रहीं एएनएम नर्सों को दीवाली पूर्व वेतन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीएमएचओ ने बताया कि दीवाली के पश्चात इनके वेतन का भुगतान कर दिया गया है। कलेक्टर ने वेतन में होने वाले विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश सीएमएचओ को दिये।

स्टेशन मरौदा में लोप्रेशर की समस्या शीघ्र ठीक करने दिये निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने स्टेशन मरौदा में लो प्रेशर आने की समस्या के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अमृत मिशन के अभियंताओं ने जांच की थी। समस्या शीघ्र हल हो इस पर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने निगम टीम को कल क्षेत्र का दौरा करने और समस्या के फौरी समाधान के लिए कार्य करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने तालपुरी बी ब्लाक में नियमित रूप से साफसफाई कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामलों में भी शीघ्रता से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को सभी गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये। लोक सेवा केंद्रों की भी मानिटरिंग करते रहने के निर्देश उन्होंने दिये ताकि लोगों को जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी
हादसा: विमान हादसे में भारतीय अरबपति, बेटे समेत छह की मौत, तकनीकी खराबी के चलते हवा में ही हुआ विस्फोट
भगवान राम के आशीर्वाद से खत्म हो जाएगा कोरोना संकट: शिवसेना
मेगा जॉब फेयर : बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार, 1 जून को मंगल भवन खुर्सीपार में होगा इंटरव्यू
बस्तर में लड़ाकू मुर्गों के लिए स्थापित होगा असील कुक्कुट संरक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai three police solved the mystery of blind murder: a joke was heavy भिलाई तीन पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: एक मजाक पड़ा भारी… चार दोस्तों ने मिलकर कर दी अपने ही दोस्त की हत्या
Next Article मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक… सीएम बघेल ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की जरूरत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक… सीएम बघेल ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर आर्गेनिक फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट को बढ़ावा देने की जरूरत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?