ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा में बढ़ा योगी का कद, दिल्ली की बैठक में अहम प्रस्ताव पेश करने से मिले संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

भाजपा में बढ़ा योगी का कद, दिल्ली की बैठक में अहम प्रस्ताव पेश करने से मिले संकेत

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्या भाजपा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कद अब राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है। रविवार को दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद ये बातें कही जा रही हैं। योगी आदित्यनाथ अकेले ऐसे राज्य के मुख्यमंत्री थे, जहां अगले साल चुनाव होने वाला है। गुजरात के भूपेंद्र पटेल, हिमाचल के जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के पुष्कर धामी समेत अन्य सभी मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही मीटिंग में शामिल हुए थे। योगी आदित्यनाथ का दिल्ली आना और अहम प्रस्ताव को पेश करना अहम संदेश देता है। यही नहीं बैठक में भी वह अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं के साथ पहली कतार में बैठे थे।

भाजपा ने मुख्यमंत्रियों में से अकेले योगी को ही क्यों बुलाया दिल्ली
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में ही चुनाव होने वाले हैं, जिसमें जीत हासिल करना भाजपा के लिए बेहद अहम होगा। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्व दिए जाने से भाजपा ने संकेत दिया है कि यूपी और योगी उसके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव को सबसे अहम माना जाता है और इसे पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की ओर से ही पेश किया जाता रहा है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ को यह मौका मिलने से पता चलता है कि उनका कद भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में भी बढ़ रहा है। इस प्रस्ताव में पार्टी की भविष्य की राजनीतिक योजनाओं और विजन के बारे में जानकारी दी जाती है।

2017 और 2018 में राजनाथ सिंह ने पेश किया था प्रस्ताव
भाजपा की 2017 और 2018 में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इन प्रस्तावों को पेश किया था। इस बार योगी आदित्यनाथ को मौका दिए जाने के सवाल पर निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘उनकी परफॉर्मेंस शानदार है और वह इसके लिए डिजर्व करते हैं। निर्मला ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य के मुखिया हैं। हर कोई जानता है कि उन्होंने कोरोना काल में किस तरह से काम किया था। चाहे वह प्रवासी मजदूरों की मदद की बात हो या फिर गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करने का मसला हो।

निर्मला बोलीं- सीएम योगी के काम को कौन नहीं जानता
वित्त मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सीनियर सांसद भी रहे हैं। ऐसे में उन्हें राजनीतिक प्रस्ताव पेश करने के लिए आमंत्रित क्यों नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश के चुनावों को भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि यहां से लोकसभा की कुल 80 सीटें आती हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ के कद में इजाफा करना भाजपा की रणनीति भी हो सकता है ताकि यूपी में उन्हें अहम चेहरे के तौर पर पेश किया जा सके। इससे नेतृत्व में स्पष्टता दिखेगी और मतदाताओं में इससे योगी की छवि और अधिक मजबूत होने की उम्मीद पार्टी को है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के आसान घरेलु उपाय
WTC-2023: पांच कप्तान, दो कोच और छह सीरीज, ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर
14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धाओं से फोन पर की बात
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानचंद जैन ने कहा- महापौर व विधायक देवेंद्र यादव की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठाया जाना गलत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel's announcement: In Bastar, where the government will start English-medium schools, hostels बड़ी घटना: सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर की एके-47 से फायरिंग…. 4 जवानों की मौत 3 घायल…. जाने क्या है घटना की वजह
Next Article 67 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कंगना, धनुष और मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर्स LK Advani Birthday: भाजपा के दिग्गज नेता एलके आडवाणी का जन्मदिन आज…. बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?