ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब पूरी दुनिया में दिखेगी देसी टीके की धमक, कोवैक्सीन को लेकर मोदी सरकार ने उठाया यह कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अब पूरी दुनिया में दिखेगी देसी टीके की धमक, कोवैक्सीन को लेकर मोदी सरकार ने उठाया यह कदम

By @dmin
Published: November 7, 2021
Share
कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन से कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद भारत ने कोवैक्सीन सर्टिफिकेट को ज्यादा से ज्यादा देशों में मान्यता दिलवाने के लिए कूटनीतिक पहल करना शुरू कर दिया है। इसके लिए उन देशों से बातचीत जारी है जहां परस्पर रूप से वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता दी जाएगी। इसके लिए विदेश मंत्रालय और विदेशों में स्थिति भारत के डिप्लोमैटिक मिशन लगातार अपने समकक्षों से संपर्क में हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन को मान्यता मिलने के बाद इन प्रयासों में तेजी आई है। इसके साथ ही कई देशों में कोवैक्सीन को मान्यता दिलवाने की कवायद भी जारी है। माना जा रहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के फैसले के बाद कोवैक्सीन को मान्यता देने वाले देशों की संख्या बढ़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के अलावा, जिन देशों ने कोवैक्सीन को मान्यता दी है, उनमें मॉरिशियस, ओमान, फिलिपींस, नेपाल, मेक्सिको, ईरान, श्रीलंका, ग्रीस, एस्टोनिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं। जिन यात्रियों ने कोवैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, आठ नवंबर से अमेरिका भी उन्हें अपने देश में आने की इजाजत देगा। अमेरिका के नए यात्रा नियमों में फाइजर-बायोनटेक, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉडर्ना, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका, कोविशील्ड, सिनोफ्राम और सिनोवैक वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले यात्रियों को भी स्वीकार किया गया है।

अभी तक सात देशों, हंगरी, सर्बिया, एस्टोनिया, किर्गिस्तान, फिलीस्तीन, मॉरिशियस और मंगोलिया ने पारस्परिक रूप से वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता देने का फैसाल लिया है। बातचीत जारी रहने के बीच ऐसे देशों की संख्या बढ़ सकती है।

अभी तक 20 से ज्यादा देशों ने पूरा टीकाकरण करा चुके भारतीयों को बिना क्वॉरंटीन एंट्री की इजाजत तो दी है लेकिन इनमें से अधिकतर में सिर्फ कोविशील्ड को मान्यता मिली है।

हाल ही में संपन्न हुए जी-20 देशों के सम्मेलन में भारत ने कोविड-19 सर्टिफिकेटों को पारस्परिक रूप से मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद वैश्विक नेताओं ने फैसला लिया था कि वे एक-दूसरे के कोरोना टीका प्रमाणपत्र को स्वीकार करते हुए फिर से अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू करेंगे।

टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची, प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी शामिल
कोरोना वायरस की वजह से पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाया गया
विश्व आदिवासी दिवस: रायपुर में विशेष जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग आयोजन
BIG BREAKING : छावनी आद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप… देखें वीडियो
गरीब कल्याण योजना में शामिल नहीं प्रदेश का एक भी जिला: एनएसयुआई ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Center's big decision: Ban removed from Italian firm Leonardo केंद्र का बड़ा फैसला: इटली की फर्म लियोनार्डो से हटाया प्रतिबंध, 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में लगाई गई थी रोक
Next Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल पिकअप व बाइक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदली

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?