ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्र का बड़ा फैसला: इटली की फर्म लियोनार्डो से हटाया प्रतिबंध, 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में लगाई गई थी रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केंद्र का बड़ा फैसला: इटली की फर्म लियोनार्डो से हटाया प्रतिबंध, 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में लगाई गई थी रोक

By @dmin
Published: November 7, 2021
Share
Center's big decision: Ban removed from Italian firm Leonardo
Center's big decision: Ban removed from Italian firm Leonardo
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में प्रतिबंध झेल रही इटैलियन फर्म लियोनार्डो से केंद्र सरकार ने प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्र सरकार ने यह फैसला कुछ शर्तों के साथ किया है। इसके तहत इटली की फर्म पर केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की जांच चलती रहेगी। साथ ही कंपनी को समझौता नए सिरे से करना होगा, वह पूर्व में हुए वित्तीय समझौते पर दावा नहीं कर पाएगी। 

यह प्रतिबंध अगस्ता वेस्टलैंड से संबंधित है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद इटैलियन फर्म के साथ किसी भी प्रकार की डील पर रोक लगा दी गई थी। इसमें ब्लैक टॉरपीडो की डील भी शामिल थी, जिसे नौसेना द्वारा अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने इंटली की फर्म  के अनुरोध, कानून मंत्रालय व अन्य एजेंसियों के साथ परामर्श के बाद यह प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया है। 

2019 में हुई थी एक गिरफ्तारी
3600 करोड़ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में राजीव सक्सेना नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक, राजीव सक्सेना दुबई में रह रहा था, जिसे 2019 में भारत लाया गया था और उसकी गिरफ्तारी की गई थी। 

कब लगाई गई थी रोक
2013-14 में भारत में यूपीए सरकार ने इटली की इस फर्म के साथ किसी भी प्रकार के सौदे पर रोक लगा दी गई थी। यह मामला तब सामने आया था जब 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर समझौते में यूरोपीय एजेंसियों ने कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। 

छत्तीसगढ़ में  शुरू हुई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…. श्रमिक परिवार के बच्चों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ
Splitsvilla 14 की विनर साउंडूस मौफकीर, जिनकी फोटोज ने बनाया सबको दीवाना
कल चलाया जाएगा महाभियान: ‘वन होम-वन ट्री मुहिम’, रोपे जाएंगे पौधे
पड़ोसी देश के दर्द पर भारत का मरहम: श्रीलंका के लिए रवाना किया 40000 टन चावल, खाने का संकट जल्द होगा दूर
सावधान: भारत में हुई कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री, ब्रिटेन से आए 6 यात्री संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश के नागरिकों की मंगल कामना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहे कुश से बने सोटे के प्रहार.... जंजगिरी में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के नागरिकों की मंगल कामना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहे कुश से बने सोटे के प्रहार…. जंजगिरी में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
Next Article कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा अब पूरी दुनिया में दिखेगी देसी टीके की धमक, कोवैक्सीन को लेकर मोदी सरकार ने उठाया यह कदम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?