ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आम आदमी को केन्द्र सरकार का चुनावी लालीपॉप: 5 रुपए किया उत्पाद शुल्क कम… जाने अब आपके शहर में कितना है दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आम आदमी को केन्द्र सरकार का चुनावी लालीपॉप: 5 रुपए किया उत्पाद शुल्क कम… जाने अब आपके शहर में कितना है दाम

By @dmin
Published: November 4, 2021
Share
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
SHARE

भिलाई। हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा की बुरी गत के बाद केन्द्र सरकार को पेट्रोल व डीजल के दाम याद आए। बेतहाशा वृद्धि से त्रस्त आम आदमी को केन्द्र सरकार ने चुनावी लालीपॉप थमाया है। पेट्रोल डीजल पर केन्द्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की है। पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए की कटौती की गई है। इसके बाद देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम राज्य सरकारों तय करो के आधार पर कम हो गए हैं।

दीपावली के अवसर पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी को राहत मिली है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार कई दिन की बढ़ोतरी से त्रस्त जनता को केंद्र सरकार ने चुनावी तोहफा दिया है। दिवाली से एक दिन पहले सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया। केंद्र की ओर से कीमतों में कमी के बाद नई कीमतें गुरुवार से लागू कर दी गई हैं। केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद एनडीए शाषित राज्यों ने भी वैट में कटौती कर दी है जिससे गोवा, बिहार, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड, असम, त्रिपुरा और मणिपुर में लोगों को राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ में नहीं घटी वैट की दरें
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक वैट दर में कटौती की घोषणा नहीं की थी। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पर 5.83 रुपए और डीजल पर करीब 12.57 रुपए की कमी आ गई है। राजधानी रायपुर व दुर्ग भिलाई में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 102.25 रुपए प्रति लीटर व डीजल के दाम 94.15 रुपए प्रति लीटर रहे। एक दिन पहले बुधवार को पेट्रोल के दाम 108.08 रुपए प्रति लीटर व डीजल के दाम 106.72 रुपए प्रति लीटर थे।

युपी सरकार ने वैट में की 12 रुपए की कटौती
यूपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 12 रुपये प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। सिक्किम सरकार ने ट्वीट कर तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपये की कमी करने का ऐलान किया है। बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है। असम सरकार ने भी डीजल और पेट्रोल पर लगने वाला वैट 7 रुपये तक करने का निर्णय लिया है।

28 दिन में 8.85 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल
बीते सितंबर महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था, वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढऩी शुरू हुईं, जो 2 नवंबरतक जारी रहीं। पेट्रोल की कीमतों में देखें तो 28 दिनों में ही यह 8.85 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

कटौती के बाद प्रमुख महानगरों में आज की कीमतें
शहर पेट्रोल डीजल
नई दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
कोलकाता 104.67 89.79
पटना 108.15 93.32
अहमदाबाद 95.23 89.21
बेंगलुरु 107.64 92.03
चेन्नई 101.42 91.44

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माना, हवा से भी फैल रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण
यामी गौतम की ‘चोर निकल के भागा’ इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
अबूझमाड़ एनकाउंटर : शव-हथियारों का जखीरा लेकर लौटी फोर्स,  डीवीसीएम कमांडर राहुल पुनेम भी ढेर
Adhar Operators Strike: हल्ला बोल: प्रदेश सहित देश भर में अटका आधार का काम, कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आधार आरपरेटर्स
Death of 18 Children: कफ सिरप निर्माता कंपनी ने बंद किया उत्पादन, जांच जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर: खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन…. हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत, खैरागढ़ में शोक की लहर बड़ी खबर: खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन…. हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत, खैरागढ़ में शोक की लहर
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 दिवाली पर बढ़े कोरोना के मामले: बीते 24 घंटे में 12885 लोग संक्रमित, 461 लोगों की मौत, 15 हजार लोग हुए स्वस्थ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?