ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुद को बुरा साबित कर रहा पाक, अपने एयरस्पेस में नहीं दे रहा श्रीनगर-शारजाह फ्लाइट को इजाजत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

खुद को बुरा साबित कर रहा पाक, अपने एयरस्पेस में नहीं दे रहा श्रीनगर-शारजाह फ्लाइट को इजाजत

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान ऐसी एक भी कोशिश से नहीं चूकता जिससे भारत की मुश्किलें बढ़ती हों। एक बार फिर से खुद को बुरा पड़ोसी देश साबित करते हुए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से यूएई के शारजाह के लिए सीधी उड़ान के लिए अपने वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया है। इसका सीधा अर्थ है कि अब श्रीनगर से उडऩे वाले विमानों को उदयपुर, अहमदाबाद और ओमान होते हुए शारजाह जाना होगा, जो कि न सिर्फ ज्यादा समय लेगा बल्कि इसके लिए यात्रियों को ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। पाकिस्तान के इस फैसले की जानकारी संबंधित मंत्रालयों को मिल गई है और फिलहाल नागरिक उड्डयन, विदेश और गृह मंत्रालय इसको देख रहे हैं।

पाकिस्तान ने अक्टूबर में शुरू हुई श्रीनगर-शारजाह विमान सेवा के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले की वजह से अब श्रीनगर से शारजाह के लिए जाने वाले विमान को एक घंटे का अतिरिक्त समय लगेगा, साथ ही इसका किराया भी बढ़ जाएगा। पाकिस्तान के इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘पाकिस्तान ने साल 2009-10 में भी ठीक ऐसा ही किया था जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की श्रीनगर से दुबई जाने वाली उड़ान के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करने दिया था। मुझे उम्मीद थी कि Go First के विमान को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से उडऩे की अनुमति दी जा रही है। यह दोनों देशों के ठंडे पड़े रिश्तों के लिए अच्छा संकेत था, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ।

बीती 23 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-श्रीनगर दौरे के वक्त इस हवाई सेवा की शुरुआत की थी। हालांकि, उस समय पाकिस्तान ने यह कहकर विवाद बढ़ाया कि उसके हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से पहले भारत ने पाकिस्तानी प्रशासन से इजाजत नहीं ली। हालांकि, इसके बावजूद विमान का संचालन चालू था।

बता दें कि भारत सरकार ने शारजाह और श्रीनगर के बीच सीधी उड़ान को गो फस्र्ट के सहयोग से शुरू किया है। फिलहाल गो फस्र्ट श्रीनगर से शारजाह के बीच एक हफ्ते में चार फ्लाइटों का संचालन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद…. की अमन शांति व लोगों की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
लोकसभा में वेतन कटौती बिल पास….. एक साल तक सांसदों को सैलरी 30 फीसदी कटकर मिलेगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात
बड़ी खबर: सीएम बघेल की पहल- अब शहरी क्षेत्र में आवास व व्यवसाय के लिए आसानी से मिलेगी शासकीय जमीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 की मौत, 19 घायल
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people बड़ी उपलब्धि: गुड गवर्नेंस में छत्तीसगढ़ देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?