ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबान को अबतक का सबसे बड़ा झटका; आईएस ने मेन कमांडर को मार गिराया, पाक के गुलाम हक्कानी की टूटी कमर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबान को अबतक का सबसे बड़ा झटका; आईएस ने मेन कमांडर को मार गिराया, पाक के गुलाम हक्कानी की टूटी कमर

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
काबुल एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया
काबुल एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया
SHARE

काबुल (एजेंसी)। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान में वापसी करने वाले तालिबान की नाक में दम कर दिया है। जब से अफगान में तालिबानियों का राज हुआ है, तब से इस्लामिक स्टेट ने हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार को तालिबान राज में पाकिस्तान के इशारों पर नाचने वाले आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब काबुल हमले में उसका खास कमांडर मारा गया। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि काबुल में इस्लामिक स्टेट द्वारा हुए हमले के जवाबी कार्रवाई के दौरान मारे गए तालिबान के सैन्य कमांडरों में हमदुल्ला मुखलिस भी शामिल था, जो हक्कानी नेटवर्क का काबुल कमांडर था।

हक्कानी नेटवर्क का अहम सदस्य और बद्री कोर के विशेष बलों का सीनियर अधिकारी हमदुल्ला मुखलिस तालिबान की अफगान में वापसी के बाद से मरने वाला सबसे सीनियर और अहम शख्स है। तालिबान मीडिया अधिकारी ने कहा कि जब हमदुल्ला को सूचना मिली कि सरदार दाऊद खान अस्पताल पर हमला हो रहा है, तो काबुल कोर का कमांडर मौलवी हमदुल्ला (मोखलिस) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और वहां इस्लामिक स्टेट के आतंकियों से लड़ाई में मारा गया।

तालिबानी अधिकारी ने बताया कि उसे रोकने की कोशिश की गई थी, मगर वह माना नहीं और मुस्कुराकर चल दिया। बताया जाता है कि काबुल पर कब्?जे के बाद अशरफ गनी के कार्यालय में सबसे पहले घुसने वाला शख्स हमदुल्ला ही था। अशरफ गनी के दफ्तर में कुर्सी पर बैठे जिस तालिबानी की तस्वीर वायरल हुई थी, वह हक्कानी का कमांडर हमदुल्ला ही था। इसका मरना हक्कानी नेटवर्क के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। दरअसल, काबुल के मुख्य सैन्य अस्पताल पर हुए हमले में 19 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएस-के) ने ली है।

हक्कानी नेटवर्क और पाकिस्तान के बीच काफी करीबी संबंध रहे हैं। संबंध ऐसे कि पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने के लिए समय-समय पर इस नेटवर्क का सहारा लेता रहा है। इस ग्रुप की स्थापना जलालुद्दीन हक्कानी ने की थी। पाकिस्तान ने इस नेटवर्क की पैसे और हथियार के रूप में काफी मदद की है।

तालिबानी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता कारी सैयद खोस्ती ने विस्फोट के कुछ ही मिनटों बाद इनकी पुष्टि की और बताया कि कई लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों से हताहतों के आंकड़े मिलने के बाद नई संख्या जारी की है। पहले दिन में मीडिया ने खबर दी थी कि इन धमाकों में 15 लोगों की मौत हो गयी और 34 अन्य घायल हो गये। लेकिन समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि अब तक इस हमले में 16 लोगों की मौत हुई है और 50 से अधिक घायल हैं।

सरदार दाऊद खान अस्पताल को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है। वर्ष 2017 में इसी तरह के हमले में 30 से अधिक लोग मारे गये थे और 50 अन्य घायल हो गये थे, जब बंदूकधारियों ने डॉक्टरों के वेश में अस्पताल पर हमला कर दिया था। उस हमले की जम्मेदारी भी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी

CG Breaking : महिला ने पति की गला घोंटकर की हत्या, मां और भाई के साथ मिलकर पेड़ पर लटका दी लाश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा, अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी
रायगढ़ में एसपी ने बाटें 215 गुम मोबाइल, जिन्होंने छोड़ दी थी आस उनके भी मिल गए मोबाइल
विश्व पर्यटन दिवस: जानिए छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में, पढि़ए और क्या-क्या कहा पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने
Big news : कांकेर में सीएएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information छत्तीसगढ़ का पहला राजीव युवा मितान क्लब बना भिलाई में… श्रम दान में शामिल हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव
Next Article प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश प्रशांत किशोर फिर बनाएंगे कांग्रेस के लिए रणनीति? पंजाब में चन्नी को हाईकमान से मिला यह निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?