ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय एकता दिवस: पीएम मोदी बोले-सरदार पटेल ने देशहित को सर्वोपरि रखा, हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राष्ट्रीय एकता दिवस: पीएम मोदी बोले-सरदार पटेल ने देशहित को सर्वोपरि रखा, हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगे

By @dmin
Published: October 31, 2021
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकाएनाएं दीं। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल जिसने समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभ भाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम देश वासियों के हृदय में भी हैं। आज देशभर में एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हमारे ऊर्जावान साथी, भारत की अखंडता के प्रति, अखंड भाव के प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि धरती के जिस भूभाग पर हम 130 करोड़ भारतीय रहते हैं, वह हमारी आत्मा, सपनों, आकांक्षाओं का अखंड हिस्सा है। सैकड़ों वर्षों से भारत के समाज, परंपराओं से लोकतंत्र की जो मजबूत बुनियाद विकसित हुई उसने एक भारत की भावना को समृद्ध किया है।

सरदार पटेल ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा
पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उन्होंने देशवासियों को Óएक रहेंगे तभी आगे बढ़ेंगेÓ जैसी प्रेरणा का संदेश दिया। पीएम ने कहा कि आजाद भारत के निर्माण में सबका प्रयास जितना तब प्रासंगिक था, उससे कहीं अधिक आजादी के इस अमृतकाल में होने वाला है। आजादी का ये अमृतकाल, विकास की अभूतपूर्व गति का है, कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का है। ये अमृतकाल सरदार साहब के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है।

भारत आत्मनिर्भरता के नए मिशन पर चल पड़ा है
पीएम मोदी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करते हुए आज देश में सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक एकीकरण का महायज्ञ चल रहा है। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष हर मोर्चे पर भारत का सामथ्र्य और संकल्प अभूतपूर्व है। अपने हितों की सुरक्षा के लिए भारत आत्मनिर्भरता के नए मिशन पर चल पड़ा है।

सरदार पटेल देश को एक शरीर के रूप में देखते थे
पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल हमारे देश को एक शरीर के रूप में देखते थे, एक जीवंत इकाई के रूप में देखते थे। इसलिए, उनके ‘एक भारतÓ का मतलब ये भी था, कि जिसमें हर किसी के लिए एक समान अवसर हों, एक समान सपने देखने का अधिकार हो।

एक भारत की बात का मतलब महिलाओं को समान अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि आज से कई दशक पहले, उस दौर में भी, उनके आंदोलनों की ताकत ये होती थी कि उनमें महिला-पुरुष, हर वर्ग, हर पंथ की सामूहिक ऊर्जा लगती थी। आज जब हम एक भारत की बात करते हैं तो उस एक भारत का स्वरूप क्या होना चाहिए? एक ऐसा भारत जिसकी महिलाओं के पास एक से अवसर हों।

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, नतीजा शाम तक, पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट
वार्डों में शुरू हुआ जनसमस्या निवारण शिविर.. पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शिविर स्थलों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने किया बायोगैस से संचालित विद्युत उत्पादन केन्द्र का अवलोकन
shreekanchanpath 48 # 01 December 2024
कृति सेनन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- ‘जल्द वापसी करूंगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मांदर की थाप, घुंघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार रहा साइंस कॉलेज मैदान मांदर की थाप, घुंघरूओं की खनक, मधुर स्वर लहरियों और रंग-बिरंगे परिधानों से गुलजार रहा साइंस कॉलेज मैदान
Next Article Do you know how many died in train accidents last year… Revealed in the latest report of NCRB क्या आप जानते हैं ट्रेन हादसों में पिछले साल कितनों की हुई मौत… एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में खुलासा… 2020 में इतने लोगों की हुई मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?