ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम की पहल: स्वास्थ्य शिविर के लिए विशेष मेगा कैंप… पहली बार एक साथ इतने स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम की पहल: स्वास्थ्य शिविर के लिए विशेष मेगा कैंप… पहली बार एक साथ इतने स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
भिलाई निगम की पहल: स्वास्थ्य शिविर के लिए विशेष मेगा कैंप… पहली बार एक साथ इतने स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
भिलाई निगम की पहल: स्वास्थ्य शिविर के लिए विशेष मेगा कैंप… पहली बार एक साथ इतने स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
SHARE

भिलाई। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर खुर्सीपार के शासकीय स्कूल में आज एक साथ तीनों मोबाइल मेडिकल यूनिट संयुक्त शिविर लगाकर 750 स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में जांच कराने आई बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड भी प्रदान किया गया।

शिविर में उपस्थित अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का हिमोग्लोबिन, सिकलिंग सहित ब्लड ग्रुप की जांच की गई और खान पान, रहन सहन और स्वच्छता को अपनाते हुए अपने और परिवार के स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी गई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट और एक दाई-दीदी क्लीनिक संचालित है, जो शासन की मंशा अनुसार स्लम क्षेत्रों में समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने शिविर आयोजित कर रहे है।

इसी के तहत आज तीनों मोबाइल यूनिट एक साथ संयुक्त शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण किये। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने भी बीपी, शुगर की जांच कराकर बच्चों को भी जांच कराने प्रेरित किए। एमएमयू के एपीएम ईशान शर्मा ने बताया कि एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शासकीय स्कूल खुर्सीपार में बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप आयोजित किया गया।

शिविर में मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी में अध्ययनरत 750 बालक/बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सको द्वारा बच्चों के वजन, हिमोग्लोबिन, सिकलिंग की जांच की गई और आवश्यकता अनुसार दवाई वितरण किया गया। दाई-दीदी क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आई बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण किया गया।

स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए उनका ब्लड ग्रुप की भी जांच की गई, वहीं हिमोग्लोबिन जांच कराने वाली बालिकाओं के वजन जांच की गई। स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में डॉक्टर त्रिशा सिंह ने बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उपायों की जानकारी देते हुए हिमोग्लोबिन जांच के महत्व के बारे में बताया तथा डॉ अन्नु दुबे ने अच्छे खान पान के माध्यम से स्वस्थ्य रहने की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में एपीएम भावना राजपूत, डॉ. वजस कुमार वर्मा, फार्मासिस्ट अमित साहू, डी. बोरकर, इंदु रॉय, ओंकार सोनवानी, लैब टेक्निशियन सरिता देवांगन, तुषार गजेन्द्र, अमरिक कुर्रे, नर्स मंजू यादव, तारा देशमुख, विमला टंडन उपस्थित रहे।

कार पर पुलिस का टैग और सायरन : खुर्सीपार चौक पर पकड़ाया संदिग्ध वाहन…. एयरपोर्ट से सवारी ला रहा था चालक
कांग्रेस सिद्धू में उलझी और कैप्टन ने चल दी नई बाजी, पहुंचे शाह के घर
तीन दिन में तीन चेन स्नेचिंग : स्मृति नगर में लूट के बाद नाकेबंदी में धराया चोर, चोरी की चेन गिरवी रखता था शातिर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
भिलाई निगम में तबादला : 11 कर्मचारी हुए इधर से उधर, आयुक्त ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breking News: Latest update about Kumhari Fourlane…. The big question is, will the traffic start from tomorrow Breking News: कुम्हारी फोरलेन को लेकर ताजा अपडेट…. बड़ा सवाल क्या कल से शुरू होगा आवागमन… जाने कलेक्टर भुरे ने क्या कहा
Next Article राजस्थान संभालो, पंजाब को छोड़ो, गहलोत की नसीहत पर बरसे जमकर कैप्टन अमरिंदर सिंह सुलह का समय खत्म, कैप्टन का कदम पीछे खींचने से इनकार, नई पार्टी की घोषणा जल्द

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?