ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्ल्ड बैंक की टीम ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के पोषण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

वर्ल्ड बैंक की टीम ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के पोषण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा

By @dmin
Published: October 27, 2021
Share
वर्ल्ड बैंक की टीम ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के पोषण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा
वर्ल्ड बैंक की टीम ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के पोषण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा
SHARE
  • बच्चों के पोषण पर फीडबैक लेने गुजरात और छत्तीसगढ़ पहुंची टीम
  • पाटन ब्लाक के ग्राम कसही की आंगनबाडिय़ों का किया निरीक्षण वल्र्ड बैंक की साउथ एशिया हेड श्रीमती ट्रिना ने कहा- छत्तीसगढ़ के अच्छे नवाचारों को देश भर में लागू करने सुझाव देंगे

रायपुर। बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने की लगातार वैश्विक स्तर पर कोशिश की जा रही है। इसमें वल्र्ड बैंक भी लगातार सहयोगी भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से विश्व बैंक की टीम ने सुपोषण अभियान का अध्ययन करने भारत के दो राज्य छत्तीसगढ़ और गुजरात चुने हैं। इस सिलसिले में सोमवार को वल्र्ड बैंक की टीम ने दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम कसही का दौरा किया। यहाँ उन्होंने बच्चों से और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा गर्भवती माताओं से चर्चा की। टीम में वल्र्ड बैंक की साउथ एशिया हेड श्रीमती ट्रिना और सीनियर हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. दीपिका चौधरी शामिल थे। श्रीमती ट्रिना ने कहा कि हम सर्वोत्तम पद्धतियों को देश भर में लागू करने के लिए अनुशंसित करते हैं। छत्तीसगढ़ में हो रहे अच्छे काम को हम अपनी रिपोर्ट में देंगे। जिससे यहां के नवाचारों को देश भर के बच्चों के लिए लागू किया जा सके।

वर्ल्ड बैंक की टीम ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के पोषण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा

वैश्विक स्तर पर कोशिश की जा रही है
श्रीमती ट्रिना ने बच्चों से पूछा कैसा लगता है चिक्की- वल्र्ड बैंक की साउथ एशिया हेड श्रीमती ट्रिना ने बच्चों से उनके खान-पान की पसंद के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि चिक्की कैसी लगती है। इसके जवाब में सभी बच्चों ने चिक्की को बहुत बढिय़ा बताया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि कुपोषण दूर करने में प्रोटीन की बड़ी भूमिका है। बच्चों को मीठी चीजें पसंद होती हैं। यह बहुत अच्छा है कि बच्चों को उनके मनपसंद चिक्की के रूप में काफी मात्रा में प्रोटीन भी मिल रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बच्चों की खुराक पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों के पोषण को सामुदायिक गतिविधियों का हिस्सा बनाया गया है और इस जिम्मेदारी में पूरा गाँव अपनी सहभागिता करता है। ट्रिना ने छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की।

प्रोटीन भी मिल रहा है
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि हम गृह भेंट के दौरान लगातार अभिभावकों को बच्चों के कुपोषण से दूर रखने के उपाय और उससे बच्चों को होने वाले नुकसान की जानकारी देते रहते हैं। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग संचालनालय और जिला कार्यालय के अधिकारीगण और पोषण विशेषज्ञ डॉ. स्मृति वाजपेयी भी मौजूद थे।

आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए तैयार की गई सुपोषण वाटिका
कुपोषण मॉनिटरिंग के सॉफ्टवेयर के बारे में जाना- वल्र्ड बैंक की टीम ने बच्चों के कुपोषण की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर के बारे मेें भी जाना। विपिन जैन ने बताया कि आंगनबाडिय़ों में हर माह 20 से 25 तारीख के बीच वजन त्यौहार होता है। इस दौरान बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण की स्थिति जानते हैं। गंभीर कुपोषित बच्चों को तुरंत एनआरसी रिफर कर दिया जाता है। हर महीने वजन लेने की वजह से हम बच्चों की स्थिति को बेहतर तरीके से ट्रैक कर पाते हैं और हर कुपोषित बच्चे पर ज्यादा ध्यान रहता है।

सुपोषण वाटिका देखी- वल्र्ड बैंक की टीम ने आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए तैयार की गई सुपोषण वाटिका भी देखी। यहां फलदार पौधे और सब्जी लगाई गई हैं ताकि बच्चों के भोजन में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद रहें।

जैन मुनियों का हुआ चातुर्मास प्रवेश… श्रमण संघ परिवार ने किया भव्य स्वागत… चार माह तक होगी धर्मारधना
CG News : यह लड़की बन गई शोले का वीरू, 50 फीट ऊंची टंकी से लगा दी छलांग… फिर भी बच गई जान
मुख्यमंत्री बघेल ने किया जीतो कोविड सेन्टर का शुभारंभ
Gustakhi Maaf: नफरत पर जाया होती सरकार की ऊर्जा
घरेलू उड़ानों की बहाली से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन, हवाई यात्रियों के क्वांरटाइन पर जोर नहीं, अंतिम फैसला राज्यों का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन स्थल की तैयारियों का लिया जायजा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजन स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
Next Article सिद्धांत और संस्कृत को मिला महतारी दुलार योजना का सहारा, कोरोना महामारी ने किया बेसहारा सिद्धांत और संस्कृत को मिला महतारी दुलार योजना का सहारा, कोरोना महामारी ने किया बेसहारा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?