ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई बटालियनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, चीन का सामना करने के लिए होगी तैनाती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नई बटालियनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, चीन का सामना करने के लिए होगी तैनाती

By @dmin
Published: October 24, 2021
Share
नई बटालियनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, चीन का सामना करने के लिए होगी तैनाती
नई बटालियनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, चीन का सामना करने के लिए होगी तैनाती
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच सीमा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की निगरानी के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की नई बटालियनों को अधिकृत करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सुरक्षा बलों को परिवहन और रसद की मदद मुहैया कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

राय, पर्वतीय युद्ध के लिए प्रशिक्षित आईटीबीपी के 60वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल 47 नई सीमा चौकियों और एक दर्जन शिविरों (सीमा पर गश्त करने वाले सैनिकों के लिए ऑपरेशनल बेस) को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आईटीबीपी के लिए मैनपावर और बटालियन उपलब्ध कराने के लिए विमर्श अंतिम चरण में है।Ó

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी को अपनी नई सीमा चौकियों के लिए लगभग आठ हजार कर्मचारियों वाली सात नई बटालियनों की जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार आईटीबीपी की इन नई बटालियन को मुख्य रूप से भारत के पूर्वी हिस्से पर एलएसी के अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में तैनात किया जाएंगा।

अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी की नई बटालियनों को अनुमति देने और पूर्वोत्तर इलाके में एक सेक्टर मुख्यालय के निर्माण को मंजूरी देने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास दो साल से अधिक समय से विचाराधीन है। लेकिन, पिछले साल नई सीमा चौकियों और शिविरों के आयोजन को मंजूरी दिए जाने के साथ, अब इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

राय ने पिछले साल मई-जून के दौरान लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़पों के दौरान अपनी बहादुरी और अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आईटीबीपी की सराहना की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने संघर्ष के समय में बहादुरी और साहस का बेजोड़ प्रदर्शन करने के लिए आईटीबीपी के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया। 

एरिया नक्सली कमांडर बताते हुए मांगी 50 लाख की फिरौती, नहीं देने पर गोली मारने की दी धमकी… पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश
अपनी फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलती थीं मुमताज, इस बड़े एक्टर को गिफ्ट की थी मर्सिडीज
आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार बना-मत्स्य पालन, तकनीक और परिश्रम से तरक्की की सफर
Breaking News : सोशल मीडिया में बंदूक के साथ फोटो डालकर दिखाई दबंगई, पुलिस गिरफ्त में आए दो बदमाश
डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी, सीएम साय बोले- रूके हुए विकास के काम पूरे होंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से शिक्षक की मौत, पत्नी को मिली अनुकम्पा नियुक्ति कोरोना से शिक्षक की मौत, पत्नी को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
Next Article छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला का सीएम बघेल ने किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला का सीएम बघेल ने किया शुभारंभ…. इलेक्ट्रिक चाक से दीया बनाकर परम्परागत व्यवसायियों को किया प्रोत्साहित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?