ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री…. मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार… कहा- इतनी त्वरित सहायता मिली, बड़ी आपदा से बचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री…. मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार… कहा- इतनी त्वरित सहायता मिली, बड़ी आपदा से बचे

By @dmin
Published: October 23, 2021
Share
देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री…. मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री…. मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
SHARE

भिलाई। देवभूमि उत्तराखंड के टूर पर गए भिलाई के सभी 55 यात्री सुरक्षित लौट आये। इतने बड़े हादसे से निकलने के बाद की खुशी उनकी आँखों में स्पष्ट झलक रही थी। भरी हुई आँखों से उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद का मंजर बहुत डरावना था। हमने हिम्मत नहीं हारी, अपनी सरकार पर भरोसा रखा। बहुत जल्दी डोगरा बटालियन की टीम पहुँची और हम सबको सुरक्षित पहुंचाया। कुछ किमी हमें पैदल चलना पड़ा।

हमें राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि आप सभी आश्वस्त रहें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं और आप सभी की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हर संभव सहायता करने के निर्देश हमें दिये गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पूरे समय लोगों की सहूलियत के संबंध में मानिटरिंग करते रहे। अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना कैंचीधाम के एसडीएम के निरंतर संपर्क में रही। यात्रियों को स्कूल और अन्य सुरक्षित रहवासों में पहुँचाया गया और इनके खानपान की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद दिल्ली तक सुबह- सुबह पहुंचाया गया।

यात्रियों ने बताया कि दिल्ली तक आने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर समन्वय में रहे। हमें किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। छत्तीसगढ़ भवन में पहुंचकर हमें बहुत अच्छा लगा। यात्रियों ने बताया कि हम इस आपदा से जल्दी इसलिए बाहर आ पाये क्योंकि हमारी सरकार ने उत्तराखंड सरकार से उचित समन्वय बनाया। वहां के जिला प्रशासन ने तेजी से रेस्क्यू का कार्य किया। यात्रियों ने कहा कि हम इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति बहुत आभारी है। शनिवार की सुबह स्टेशन में बहुत सुंदर माहौल था। सबकी आंखों में खुशी के आंसू थे। सामूहिक प्रयास से यह बड़ा काम संपन्न हुआ और यात्रियों का स्वागत विजेताओं की तरह किया गया।

साल 2022 में रेलवे की उपलब्धि : एक्सट्रा कोच से सवा लाख से ज्यादा लोगों को मिली कन्फर्म बर्थ, वंदे भारत सहित इन ट्रेनों की हुई शुरुआत
गुलाब के स्वास्थ्यबर्धक फायदे जानकर आप रह जाएंगी हैरान
रेप केस में सजा काटकर लौटे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोबारा झूठे केस में फंसाने की धमकियों से था परेशान
सीएम बघेल ने दी अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, न्यायालय परिसर में 2.52 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
न्यायाधीश इलेवन ने टॉस जीतकर शानदार करते हुए बार एसोसिएशन टीम को 105 रन से हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Aryan Khan Drugs Case: Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी दफ्तर में अनन्या से चार घंटे पूछताछ, 25 अक्तूबर को फिर से बुलाया
Next Article कोरोना महामारी का असर: भारत में लोगों की दो साल तक कम हो गई उम्र कोरोना महामारी का असर: भारत में लोगों की दो साल तक कम हो गई उम्र…. आईआईपीएस की स्टडी में दावा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?